Doraemon Cartoon: शिजुका की आवाज देने वाली पारुल फैंस का खूब कर रहीं मनोरंजन

पारुल अपने वर्क फ्राम होम को मनोरंजक बनाने के लिए शिजुका की आवाज के साथ खुद भी अपने फैंस के सामने आ रही हैं। अपने यू-ट्यूब चैनल पर वह शिजुका कार्टून कैरेक्टर की आवाज निकालकर रोचक वीडियो पोस्ट कर रही हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 01:41 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 04:24 PM (IST)
Doraemon Cartoon: शिजुका की आवाज देने वाली पारुल फैंस का खूब कर रहीं मनोरंजन
डोरेमोन में शिजुका का वाइस ओवर देने वाली पारुल भटनागर

नई दिल्ली [रितु राणा]। प्रसिद्ध कार्टून डोरेमोन में शिजुका का वाइस ओवर देने वाली पारुल भटनागर भी कोरोना काल में वर्क फ्राम होम कर रही हैं। लेकिन इस वर्क फ्राम होम में वह अपने फैंस का खूब मनोरंजन कर रही हैं। दिल्ली निवासी पारुल वर्तमान में मुंबई में रह रही हैं और घर से ही अपनी आवाज का जादू चला रही हैं। पारुल भटनागर आजकल अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से अपने फैंस का खूब मनोरंजन कर रही हैं। 

दरअसल, पारुल भटनागर की आवाज सुरीली है। उनकी वाइस ओवर की डिमांड जगह होती है। कोरोना महामारी की वजह से वह घर से ही काम कर रही हैं। 

वर्क फ्राम होम में अपने फैंस का कर रही मनोरंजन

पारुल अपने वर्क फ्राम होम को मनोरंजक बनाने के लिए शिजुका की आवाज के साथ खुद भी अपने फैंस के सामने आ रही हैं। अपने यू-ट्यूब चैनल पर वह शिजुका कार्टून कैरेक्टर की आवाज निकालकर रोचक वीडियो पोस्ट कर रही हैं। उनकी वीडियो को लोगों को ढेर सारा प्यार लाइक्स और कमेंट के रूप में मिल रहा है। पारुल ने बताया कि फैंस का यही प्यार उन्हें यू-ट्यूब पर ले आया है। उनके पास बहुत से लोगों की रिक्वेस्ट आती थी कि आप अपने चेहरे का साथ शिजुका की आवाज निकालें जिससे दूसरे लोग भी उन्हें पहचान सकें।

इसलिए अब उनके फैंस को शिजुका का कार्टून कैरेक्टर की आवाज निकालने वाली पारुल देखने को मिल रही है।

कार्टून कैरेक्टर व टीवी सीरियल में वाइस ओवर देने के साथ गीत भी गाती हैं पारुल

पारुल बच्चों के सबसे पसंदीदा कार्टून शिनचैन में चार किरदारों को अपनी आवाज दे रही हैं। जिनमें कजामा, मसाओ, योशिनागा मैम, हिमवारी शिनचैन की बहन की आवाज भी वह खुद निकालती हैं। पारुल ने बताया कि उन्हें बचपन से गीत गाने का भी काफी शौक रहा है इसलिए उन्होंने कुछ एलबम में गाने भी गाए, जिनमें आंखे व आलिया एलबम के गीत शामिल हैं।

हाल में पारुल का नया गीत वेलनटीनो भी लांच होने जा रहा है। उनकी आवाज का जादू उनके फैंस को खूब दीवाना बना रहा है। बता दें कि डोरेमोन बच्चों का प्रसिद्ध कार्टून सीरियल है। इस कार्टून सीरियल को बच्चों में काफी पसंद किया जाता है। वहीं, शिनचैन कार्टून भी बच्चों में काफी लोकप्रिय है। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी