कोरोना काल में 'उम्मीद' बनकर उभरे कार्तिकेय, घर की रसोई से भर रहे असहाय लोगों का पेट

कार्तिकेय बताते हैं कि वह खुद भी इसी रसोई का बना खाना ही खाते हैं। वह स्कूटी में खुद जा जाकर लोगों तक गरम और पौष्टिक भोजन घर पहुंचा रहें हैं। भोजन में रोटी दाल चावल और सब्जी दिया जाता है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 03:50 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 04:00 PM (IST)
कोरोना काल में 'उम्मीद' बनकर उभरे कार्तिकेय, घर की रसोई से भर रहे असहाय लोगों का पेट
घर की रसोई से कार्तिकेय भर रहे असहाय लोगों का पेट

नई दिल्ली [रितु राणा]। कोरोना महामारी के बीच एक नेक पहल करते हुए शिव विहार में रहने वाले कार्तिकेय गुप्ता घर की रसोई चलाकर सैकड़ों लोगों का पेट भर रहे हैं। वह रोजाना सैकड़ों मजदूरों, होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों और रोड पर खाने की तलाश में घूम रहे असहाय लोग सहित होम गार्ड व सिविल डिफेंस वालंटियर को भी निशुल्क पौष्टिक आहार उपलब्ध करा रहे हैं। कार्तिकेय के साथ दस लोगों की टीम सीलमपुर, करावल नगर व शिव विहार में काम कर रही है. जिसमें हार्दिक गुप्ता, विकास, लक्ष्मण, ललित, ऋषि, शुभम व रवि का विशेष योगदान है।

हर दिन सुबह 11 बजे तक भोजन तैयार हो जाता है, जिसे लेकर टीम के अलग-अलग लोग जरूरतमंदो तक भोजन पहुंचाते हैं।

सेवा न्याय उत्थान संस्था उत्तर पूर्वी दिल्ली के अध्यक्ष कार्तिकेय बीते वर्ष भी उन्होंने हजारों लोगों को भोजन व राशन भिजवाया था, ठीस वैसे ही इस बार भी वह असहाय लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। पिछले 16 दिन से वह करावल नगर, सीलमपुर व शिव विहार में निश्शुल्क रसोई चला रहे हैं, जिसके माध्यम से वह ज्यादा से ज्यादा लोगों का पेट भरने का प्रयास कर रहे हैं।

कार्तिकेय बताते हैं कि वह खुद भी इसी रसोई का बना खाना ही खाते हैं। वह स्कूटी में खुद जा जाकर लोगों तक गरम और पौष्टिक भोजन घर पहुंचा रहें हैं। भोजन में रोटी, दाल, चावल और सब्जी दिया जाता है। साथ ही हर दिन कुछ अलग व पौष्टिक भोजन देते हैं और जिसे जैसा खाना चाहिए वैसा देने का प्रयास भी किया जा रहा है।

इस काम में सभी युवा स्फूर्ति से साथ काम कर रहे हैं। रसोई की टीम हर दिन 200 से ज्यादा लोगों तक भोजन पहुंचा रही हैं। साथ ही जिसे भी भोजन की जरूरत हो वह इस नंबर 7838336300 पर संपर्क कर सकता है। कार्तिकेय का कहना है कि जिन्हें भी जरुरत हो उसे भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी एवज में किसी से कोई पैसा नही लिया जाता है। 

chat bot
आपका साथी