दिल्ली में मस्जिद संरक्षण कार्य के दौरान मिले मध्यकालीन सिक्के, की गई क्षेत्र की घेराबंदी

सिक्के मस्जिद के प्रवेश द्वार पर बनी सीढ़ियों के पास की जा रही खोदाई में मिले हैं। ये सिक्के मिट्टी के बर्तन में रखे हुए थे। पुरातत्व विभाग ने क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

By Amit MishraEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 10:39 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 10:39 PM (IST)
दिल्ली में मस्जिद संरक्षण कार्य के दौरान मिले मध्यकालीन सिक्के, की गई क्षेत्र की घेराबंदी
दिल्ली में मस्जिद संरक्षण कार्य के दौरान मिले मध्यकालीन सिक्के, की गई क्षेत्र की घेराबंदी

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली के खिड़की गांव स्थित खिड़की मस्जिद में संरक्षण कार्य के लिए की जा रही खोदाई के दौरान 254 मध्यकालीन सिक्के मिले हैं। भारतीय पुरातत्व विभाग इस मस्जिद का संरक्षण कार्य करवा रहा है। पुरातत्वविदों का मानना है कि ये सिक्के 16वीं शताब्दी के सूरी वंश के संस्थापक शेरशाह सूरी के शासनकाल के हो सकते हैं।

खोदाई के दौरान मिले सिक्के
भारतीय पुरातत्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया की खोदाई के दौरान मस्जिद में मिले सिक्कों के मूल्य का आकलन किया जा रहा है। ये सिक्के मस्जिद के प्रवेश द्वार पर बनी सीढ़ियों के पास की जा रही खोदाई में मिले हैं। ये सिक्के मिट्टी के बर्तन में रखे हुए थे। पुरातत्व विभाग ने क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

सिक्के विभिन्न आकार व बनावट के हैं
पुरातत्व विभाग के अधिकारी ने बताया कि सभी सिक्के के दोनों ओर कलाकृतियां और लिखावट पाई गई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ये लिखावट अरबी में है या फारसी में। सिक्के विभिन्न आकार व बनावट के हैं। अभी इन 254 सिक्कों की कीमत का आकलन किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी