MCD By Election Result 2021: भाजपा को उपचुनाव में मिली हार, एक सीट पर उम्मीदवार को मिले सिर्फ 105 वोट

MCD By Election Result 2021 भारतीय जनता पार्टी ने शालीमार बाग 62 एन सीट गवां दी है जहां पर उसका उसका अपना पार्षद था। पांचों सीटों में से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं तो एक सीट पर कांग्रेस पार्टी ने बाजी मारी है।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 11:40 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 11:40 AM (IST)
MCD By Election Result 2021: भाजपा को उपचुनाव में मिली हार, एक सीट पर उम्मीदवार को मिले सिर्फ 105 वोट
भाजपा प्रत्याशी को चौधरी बांगर सीट पर मात्र 105 वोट मिले हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। MCD By Election Result 2021: दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी ने शालीमार बाग 62 एन सीट गवां दी है, जहां पर उसका उसका अपना पार्षद था। पांचों सीटों में से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं तो एक सीट पर कांग्रेस पार्टी ने बाजी मारी है। उधर, पिछले तकरीबन डेढ़ दशक से दिल्ली नगर निगम में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी को पांच में से एक भी सीट नहीं मिली है। सबसे ज्यादा हैरान की बात तो यह है कि जहां भाजपा ने शालीमार बाग 62 एन सीट खोई दी है तो सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि भाजपा प्रत्याशी को चौधरी बांगर सीट पर मात्र 105 वोट मिले हैं। 

ये भी पढ़ेंः MCD By Election Result 2021: कार्यकर्ताओं से बोले सीएम केजरीवाल, अगले साल निगम में AAP का होगा कब्जा

chat bot
आपका साथी