MCD By Election Result 2021: त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी सीट पर AAP का कब्जा बरकरार

MCD By Election Result 2021 आप प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार ने कल्याणपुरी से जीत दर्ज की है। पार्षद बनने के बाद पहली बार जागरण से बातचीत करते हुए धीरेंद्र कुमार ने कहा कि यह केजरीवाल मॉडल की जीत है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 11:07 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 05:38 PM (IST)
MCD By Election Result 2021: त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी सीट पर AAP का कब्जा बरकरार
कल्याणपुरी से जीते आप के प्रत्याशी धेरेन्द्र कुमार: जागरण

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली नगर निगम की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट आ गए हैं। चार सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने विजय हासिल की है। आप प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार ने कल्याणपुरी से जीत दर्ज की है। पार्षद बनने के बाद पहली बार जागरण से बातचीत करते हुए धीरेंद्र कुमार ने कहा कि यह केजरीवाल मॉडल की जीत है। आप सरकार ने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया है। बिजली और पानी के बिल का बोझ कम किया है। उन्होंने कहा कि आठ माह के कार्यकाल में वह अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुधारने पर ध्यान देंगे।

कल्याणपुरी में आम आदमी पार्टी को कुल 14302 वोट मिले। जबकि भाजपा के सियाराम को 7259 वोट मिले। धीरेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जीत का श्रेय देते हुए कहा कि वे पार्टी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। नवनिर्वाचित पार्षद धीरेंद्र कुमार ने के साथ कुलदीप कुमार भी मौजूद रहे। 

वहीं, त्रिलोकपुरी से आप उम्मीदवार विजय कुमार ने जीत दर्ज की है। बता दें कि पूर्वी निगम के त्रिलोकपुरी पूर्व, कल्याणपुरी वार्ड के वोटों की गिनती मंडावली में सवरेदय बाल विद्यालय नंबर एक में बने मतगणना केंद्र पर हुई। अब सभी सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।

बता दें कि वर्ष 2020 में चौहान बांगर से आप के पार्षद अब्दुल  रहमान सलीमपुर के विधायक निर्वाचित हुए थे। ऐसे ही त्रिलोकपुरी से आप के पार्षद रोहित मेहरौलिया इसी क्षेत्र के विधायक बन गए थे। कल्याणपुरी से आप के पार्षद कुलदीप कुमार कोंडली के विधायक निर्वाचित हुए थे। तब से ये तीनों सीटें खाली थीं। इनमें से दो सीट त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी में आप ने फिर कब्जा जमाया है। आप के धीरेंद्र कुमार उर्फ बंटी कल्याणपुरी वार्ड के पार्षद निर्वाचित हुए हैं और विजय कुमार त्रिलोकपुरी के पार्षद बने हैं।

ये भी पढ़ेंः MCD By Election Result 2021: कार्यकर्ताओं से बोले सीएम केजरीवाल, अगले साल निगम में AAP का होगा कब्जा

chat bot
आपका साथी