दिल्ली के 190 पार्को में बोर वेल पर सीलिंग की तलवार, चस्पा किए गए नोटिस

दिल्ली के विवेक विहार वार्ड के पार्षद और पूर्व उपमहापौर संजय गोयल ने निगमायुक्त डा. दिलराज कौर को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने बताया कि बिना पूर्वी निगम को सूचना दिए इस तरह की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 12:00 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 12:00 PM (IST)
दिल्ली के 190 पार्को में बोर वेल पर सीलिंग की तलवार, चस्पा किए गए नोटिस
पार्को का दौरा करतीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा दक्षिणी ज़ोन की उपायुक्त मोनिका

नई दिल्ली [स्वदेश कुमार]। पूर्वी निगम के 190 पार्को में पानी के लिए लगाए गए बोर वेल पर सीलिंग की तलवार लटक गई है। इनमें से 19 को दो दिनों में सील भी कर दिया गया है। इससे निगम में हड़कंप मच गया है। बोर वेल बंद होने से पार्को को पानी नहीं मिल पाएगा। इससे कई साल की मेहनत से तैयार हरियाली नष्ट होने का खतरा हो गया है। आनन-फानन ने निगम के अधिकारियों ने जिला प्रशासन से बातचीत शुरू कर दी है। अब सोमवार को आगे की वार्ता होगी।

जानकारी के मुताबिक, विवेक विहार के एसडीएम देवेंद्र शर्मा के आदेश पर गत 25 फरवरी को आनंद विहार और विवेक वार्ड के 190 पार्को में नोटिस चस्पा किए गए। इसमें कहा गया है कि 2019 में एनजीटी के निर्देशानुसार दिल्ली जल बोर्ड ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पांच किलोमीटर के दायरे में पार्को में बोर वेल और सबमर्सिबल पर रोक लगा दी थी। इसके तहत इन पार्को में लगे बोर वेल को सील किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने 19 पार्को में कार्रवाई भी कर दी।

इसकी जानकारी होते ही विवेक विहार वार्ड के पार्षद और पूर्व उपमहापौर संजय गोयल ने निगमायुक्त डा. दिलराज कौर को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने बताया कि बिना पूर्वी निगम को सूचना दिए, इस तरह की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इससे कई साल से मेहनत और संसाधनों से तैयार पार्को में हरियाली नष्ट होने का खतरा है, क्योंकि यहां पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यहां से कोंडली और यमुना विहार स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की दूरी भी पांच किलोमीटर से अधिक है। इसके बाद उद्यान विभाग के उप निदेशक नरपत सिंह ने विवेक विहार के एसडीएम देवेंद्र शर्मा से मुलाकात की।

इसमें बताया गया कि इस दोनों वार्डो के पास ङिालमिल में इस तरह का प्लांट है, लेकिन निगम की तरफ से बताया गया कि पार्को से वहां से पानी पहुंचाने की व्यवस्था नहीं है। अब सोमवार को इस पर आगे की वार्ता होगी। शाहदरा दक्षिणी जोन की नवनियुक्त उपायुक्त मोनिका ने उन पार्को का दौरा किया, जहां नोटिस चस्पा किए गए हैं। माना जा रहा है कि वे भी सोमवार को जिला प्रशासन के साथ वार्ता में शामिल होंगी।

chat bot
आपका साथी