IVF तकनीक से महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म

शादी के बाद संतान सुख हर दंपत्ति का सपना होता है। शादी के कई सालों तक संतान सुख से महरूम एक महिला ने आइवीएफ का सहारा लिया। आइवीएफ तकनीक से उस महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया।

By Edited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 08:38 PM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 10:30 AM (IST)
IVF तकनीक से महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म
IVF तकनीक से महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म

नई दिल्ली, जेएनएन। शादी के बाद संतान सुख हर दंपती का सपना होता है। यह सपना पूरा न होने पर दंपती तरह-तरह की तकनीकों का सहारा लेते हैं। ऐसे ही शादी के कई साल बाद भी संतान सुख से वंचित एक महिला ने आइवीएफ का सहारा लिया। आइवीएफ तकनीक से महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इसमें तीन लड़के और एक लड़की है। पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया है।

डॉक्टरों का कहना है कि चारों बच्चे स्वस्थ हैं। बच्चो के जन्म से उक्त दंपती का घर किलकारियों से गूंज उठा है। एक साथ चार बच्चों का जन्म बहुत दुर्लभ होता है। खासतौर पर आइवीएफ में ऐसे मामले बहुत कम देखे गए हैं। दो बार हो चुका था गर्भपात अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि महिला पहले दो बार गर्भवती हुई थीं पर दोनों बार गर्भपात हो गया। उन्होंने लंबे समय तक इलाज भी कराया पर इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

जांच में पता चला कि दायां फैलोपियन ट्यूब पूरी तरह बंद था और बायां भी आंशिक रूप से बंद था। इस वजह से उन्हें परेशानी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आइवीएफ कराने की सलाह दी, इसलिए जुड़वां बच्चे पैदा हुए बाद डॉक्टरों ने आइवीएफ के दौरान तीन भ्रूण स्थानांतरित किये, जिसमें एक भ्रूण दो हिस्से में विभाजित होने से जुड़वा बच्चे आ गए। इस तरह उन्होंने चार बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल के प्रमुख व निदेशक डॉ. सुरवीन घुमन सिंधू ने कहा कि आइवीएफ तकनीक से चार बच्चों का सफलतापूर्वक जन्म कराने की घटना बहुत कम होती है।

chat bot
आपका साथी