Delhi Politics: कई लोगों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

अरविंद केजरीवाल सरकार के किए गए जनहित कार्यों से प्रभावित होकर सभी लोग पार्टी में शामिल हुए हैं।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 29 Aug 2020 11:21 AM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2020 11:21 AM (IST)
Delhi Politics: कई लोगों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
Delhi Politics: कई लोगों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के अलग-अलग समाज के प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों से संबंध रखने वाले कई लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इनमें कठपुतली कॉलोनी में रहने वाली 12 जातियों के प्रमुख नेता व भूले बिसरे सहकारी समिति के अध्यक्ष दिलीप प्रधान, एनएसयूआइ के प्रदेश सचिव सुकांत शर्मा, कांग्रेस से करोल बाग के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र मेहरा, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं रणजी खिलाड़ी अभिषेक सांगवान प्रमुख रूप से शामिल हैं।

सभी लोगों ने राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, आम आदमी पार्टी विधायक राघव चड्ढा एवं AAP नेता हरनाम सिंह की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। संजय सिंह ने सभी लोगों को पार्टी की टोपी एवं पटका पहनाकर सभी का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।

पार्टी में शामिल होने पर सभी लोगों ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक और सीएम अरविंद केजरीवाल का आभार जताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र गरीबों की पार्टी है। अरविंद केजरीवाल सरकार के किए गए जनहित कार्यों से प्रभावित होकर सभी लोग पार्टी में शामिल हुए हैं।

दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और विधायक राघव चड्ढा ने सभी लोगों को टोपी व पटका पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी