दिल्ली में निगम चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिया AAP व भाजपा को झटका, कई स्थानीय नेता पार्टी में शामिल

Delhi MCD Politics दिल्ली के तिमारपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के कई स्थानीय नेता और उनके समर्थक कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने इन सभी का पार्टी में स्वागत किया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 02:29 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 02:29 PM (IST)
दिल्ली में निगम चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिया AAP व भाजपा को झटका, कई स्थानीय नेता पार्टी में शामिल
आप व भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कई स्थानीय नेता

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। तिमारपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के कई स्थानीय नेता और उनके समर्थक कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने इन सभी का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आप और भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान होकर लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। दोनों पार्टियों ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए जिससे लोगों में रोष है।

कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में आप नेता रानी खान, यश कटारिया, फातिमा बेगम, सन्नी भसीन, भाजपा के मनीष कुमार, अंकुर चौधरी, रोहित तिवारी और शगुन मलिक शामिल हैं। 

बता दें कि दिल्ली में अगले साल निगम चुनाव होने हैं। चुनाव जीतने के लिए सभी दलों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस भी पार्टी भी संगठन को मजबूत करने में लगी है। इसी कड़ी में स्थानीय नेताओं को पार्टी में शामिल करा कर रणनीति बनाई जा रही है। 

1971 के युद्ध में शामिल सैनिकों को सम्मानित करेगी कांग्रेस

वहीं, वर्ष 1971 के युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसे लेकर प्रदेशाध्यक्ष अनिल चौधरी की अध्यक्षता में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की बैठक हुई। चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व के कारण 1971 में पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश स्वतंत्र देश बना। देश के युवाओं को कांग्रेस और इंदिरा गांधी के ऐतिहासिक निर्णयों और उपलब्धियों को जानकारी दी जानी चाहिए। इसे ध्यान में रखकर जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उस युद्ध में शामिल होने वाले सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में इस कार्यक्रम के संयोजक कैप्टन प्रवीन डावर भी शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रदेश स्तर पर 26 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जय किशन और अली मेंहदी इस समिति के संयोजक होंगे। प्रत्येक जिले में कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया। अगले माह सभी जिलों में प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसके बाद ब्लाक में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी