मनीष सिसोदिया दिल्ली स्कूल माडल पर बहस के लिए जारी की 250 स्कूलों की लिस्ट

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रविवार दोपहर को 250 स्कूलों की लिस्ट जारी करेंगे। दरअसल चुनाव से पहले पंजाब और दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर बहस होनी है। उसके पहले पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह को मनीष सिसोदिया ने बहस के लिए खुली चुनौती दी थी।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 12:42 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 12:42 PM (IST)
मनीष सिसोदिया दिल्ली स्कूल माडल पर बहस के लिए जारी की 250 स्कूलों की लिस्ट
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रविवार दोपहर को 250 स्कूलों की लिस्ट जारी करेंगे।

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रविवार दोपहर को 250 स्कूलों की लिस्ट जारी कर दी है । दरअसल, चुनाव से पहले पंजाब और दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर बहस होनी है। उसके पहले पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह को मनीष सिसोदिया ने बहस के लिए खुली चुनौती दी थी।

उपमुख्यमंत्री ने पंजाब के शिक्षामंत्री से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी गई थी,जिनमें 5 साल के भीतर सुधार किया गया हो। हालांकि पंजाब के शिक्षामंत्री ने भी मनीष सिसोदिया की चुनौती को स्वीकार कर लिया था। फिलहाल, इस मामले में मनीष सिसोदिया रविवार दिल्ली के माडल स्कूलों की सूची जारी की। 

सिसोदिया ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि देश की राजनीति में शिक्षा की बात होने लगी है। पंजाब के शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली की अपेक्षा पंजाब में बहुत कार्य हुए हैं। आज मैं दिल्ली सरकार के 250 स्कूलों की लिस्ट जारी कर रहा हूं । वैसे तो सभी स्कूलों में कार्य हुआ है। लेकिन हम किसी भी सरकारी स्कूल की बात कर सकते हैं ।

इन सारे स्कूल में ढांचे पर कार्य हुआ है । परिणाम में भी सुधार हुआ है। ये सारे स्कूल 12 वीं कक्षा तक के हैं। इनमें वह स्कूल हैं जिसमें एक ही स्कूल से 50 बच्चों ने नीट और जेई क्वालीफाई किया है। पिछले चार साल से दिल्ली के सरकारी स्कूलों के नतीजें प्राइवेट स्कूलों से बेहतर आ रहे हैं। मैं बहुत विन्रमता के साथ पंजाब के शिक्षा के मंत्री से आग्रह कर रहा हूं कि वह 250 बेस्ट स्कूल की लिस्ट आज शाम तक जारी करें। उसके बाद हम दोनों दिल्ली सरकार के सुधार भी स्कूलों में देखेंगे या पंजाब के। ये लिस्ट पंजाब के शिक्षा मंत्री को भेजी जा रही है। 

दरअसल, दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था अन्य प्रदेशों की अपेक्षा काफी बेहतर है। दिल्ली सरकार लगातार सरकारी स्कूलों की दशा व दिशा बदलने के लिए काम कर रही है। शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए विदेश तक भेजने की योजना तैयार कर ली गई है। इसके अलावा स्कूलों में वर्कशाप आयोजित कर शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए बेहतर प्रयास किया जा रहा है।

मैं आज दोपहर एक बजे दिल्ली के 250 स्कूलों की लिस्ट जारी करूँगा जहां पिछले 5 साल में शिक्षा में ज़बरदस्त सुधार आया है. उम्मीद है पंजाब के शिक्षा मंत्री जी भी जल्दी ही इसी तरह पंजाब के 250 स्कूलों की लिस्ट भी जारी करेंगे!

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने मिशन यूपी का ऐलान किया था और दिल्ली के डिप्टी सीएम ने यूपी में शिक्षा सुधार को लेकर मंत्रियों की चुनौती को स्वीकार कर लिया था। इसके लिए वह पिछले साल लखनऊ रवाना हो गए थे। फिलहाल, पंजाब के शिक्षा मंत्री को भी बहस के लिए चुनौती दी गई है। उपमुख्यमंत्री रविवार दोपहर को स्कूलों की लिस्ट जारी करेंगे।

मैं आज दोपहर एक बजे दिल्ली के 250 स्कूलों की लिस्ट जारी करूँगा जहां पिछले 5 साल में शिक्षा में ज़बरदस्त सुधार आया है. उम्मीद है पंजाब के शिक्षा मंत्री जी भी जल्दी ही इसी तरह पंजाब के 250 स्कूलों की लिस्ट भी जारी करेंगे

2/N— Manish Sisodia (@msisodia) November 28, 2021

chat bot
आपका साथी