मनीष सिसोदिया ने दिए NDMC के अस्पताल से 23 मरीजों के लापता होने पर जांच के आदेश

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ने कहा है कि यह बेहद चौंकाने वाला है कि अस्पताल के कोरोना मरीज कैसे लापता हो गए। इस मामले में जिम्मेदारी तय की जाए और पूरे मामले की रिपोर्ट सोमवार तक सरकार को सौंपी जाए।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 09:57 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 09:57 AM (IST)
मनीष सिसोदिया ने दिए NDMC के अस्पताल से 23 मरीजों के लापता होने पर जांच के आदेश
मनीष सिसोदिया ने दिए NDMC के अस्पताल से 23 मरीजों के लापता होने पर जांच के आदेश

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हिंदू राव अस्पताल से गायब हुए 23 मरीजों के मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह बेहद चौंकाने वाला है कि अस्पताल के कोरोना मरीज कैसे लापता हो गए। इस मामले में जिम्मेदारी तय की जाए और पूरे मामले की रिपोर्ट सोमवार तक सरकार को सौंपी जाए। वहीं आप के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि उत्तरी नगर निगम के अस्पताल से 23 मरीज लापता हैं, लेकिन नगर निगम को इसकी कोई होश-खबर तक नहीं है। पाठक ने आरोप लगाया कि उत्तरी नगर निगम के महापौर जय प्रकाश ने झूठ बोला कि उन्होंने पुलिस में इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने साफ किया कि ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा है कि भाजपा शासित नगर निगमों के पास लगभग 4000 बेड हैं, लेकिन उन्होंने दिल्ली वालों के लिए मुश्किल से 200-250 बेड दे रखे हैं। इन मरीजों का भी निगम हिसाब-किताब नहीं रख पा रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने लापता मरीजों के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कोरोना वार्ड की सुरक्षा दिल्ली सरकार के पास होती है: कपूर

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अस्पताल से मरीजों के गायब होने को लेकर आप नेता दुर्गेश पाठक के बयान को भाजपा ने आधारहीन बताया है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि कोरोना संकट के समय आप नेता झूठ बोल रहे हैं। पाठक को यह जानकारी होनी चाहिए कि कोरोना वार्ड की सुरक्षा की जिम्मेदारी सिविल डिफेंस और दिल्ली सरकार के अधिकारियों के पास होती है। अस्पताल से मरीज गायब होने को लेकर आप नेता को दिल्ली सरकार से सवाल करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी