मनीष सिसोदिया ने स्कूलों का किया निरीक्षण, नए बन रहे भवनों के निर्माण कार्यों का लिया जायजा

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कई सरकारी स्कूलों का दौरा किया और वहां जारी निर्माण गतिविधियों का जायजा लिया। सिसोदिया ने निरीक्षण के बाद अधिकारियों को ज़रूरी निर्देश दिए और ये सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:41 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:41 PM (IST)
मनीष सिसोदिया ने स्कूलों का किया निरीक्षण, नए बन रहे भवनों के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कई सरकारी स्कूलों का दौरा किया

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कई सरकारी स्कूलों का दौरा किया और वहां जारी निर्माण गतिविधियों का जायजा लिया। शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने निर्माण गतिविधियों का जायजा लेने के लिए पूर्वी दिल्ली के 4 सरकारी स्कूलों एसकेवी कोंडली, जीजीएसएसएस कल्याणपुरी,गवर्मेंट को-एड स्कूल,आई.पी.एक्सटेंशन और गवर्मेंट को-एड सीनियर सेकंडरी स्कूल,प्रीत विहार का दौरा किया। इन स्कूलों में नई बिल्डिंग ब्लॉक्स कक्षाओं का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है।

मनीष सिसोदिया ने निरीक्षण के बाद अधिकारियों को ज़रूरी निर्देश दिए और ये सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि बच्चों के लिए बन रहे क्लासरूम के निर्माण में उच्च गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्लासरूम को बच्चों के मनोविज्ञान को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाए ताकि छोटे बच्चों को अपने रंग-बिरंगे कक्षाओं को देखकर खुशी मिले और उन्हें सौंदर्यबोध का एहसास हो सके।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना के इस संकट में हम बच्चों को उनकी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए स्कूलों में तो नहीं बुला रहे। लेकिन उनकी पढ़ाई की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत सुविधाओं वाले क्लासरूम का निर्माण तेज़ी से करवा रहे है। ताकि जब बच्चे वापस स्कूलों में आए तो नए-चमचमाते क्लासरूम बच्चों का स्कूल में स्वागत करें।

एसकेवी कोंडली के नए क्लासरूम ब्लॉक में 20 नई कक्षाओं का निर्माण किया जा रहा है। यहां अब तक 97 फीसद निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और जून 2021 के अंत तक सभी निर्माण कार्य पूरे हो जाएंगे। जीजीएसएसएस कल्याणपुरी में भी 20 नई कक्षाओं वाले ब्लॉक का निर्माण कार्य 92 फीसद हो चुका है जो जुलाई 2021 तक पूरा हो जाएगा। गवर्मेंट को-एड स्कूल,आई.पी.एक्सटेंशन में 84 क्लासरूम के नए ब्लॉक का काम 90 फीसद हो चुका है जो जुलाई 2021 तक पूरा हो जाएगा। गवर्मेंट को-एड सीनियर सेकंडरी स्कूल,प्रीत विहार में 48 क्लासरूम के नए ब्लॉक का निर्माण 80 फीसद हो गया जो अगस्त 2021 तक पूरा हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी