दिल्ली में युवक की बेरहमी से हत्या, चाकुओं से किया 35 बार वार

प्रिंस के पिता सतपाल सिंह ने बताया कि रात के समय प्रिंस मार्केट में दूध लेने गया था। इस दौरान इलाके के ही लड़कों ने उसे एक गली में बुलाया और चाकुओं से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद प्रिंस वहीं पर गिर गया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:30 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:30 PM (IST)
दिल्ली में युवक की बेरहमी से हत्या, चाकुओं से किया 35 बार वार
30 से 35 बार चाकुओं से वार कर युवक को मौत के घाट उतारा

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना इलाके की जैन कालोनी में गुरुवार रात करीब आधा दर्जन आरोपितों ने एक युवक की 30 से 35 बार चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। प्रिंस दूध लेने के लिए घर से बाहर निकला था। स्वजन का आरोप है पास में ही रहने वाले कुछ लड़कों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रिंस की हत्या की है। हालांकि आरोपित सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

प्रिंस के पिता सतपाल सिंह ने बताया कि रात के समय प्रिंस मार्केट में दूध लेने गया था। इस दौरान इलाके के ही लड़कों ने उसे एक गली में बुलाया और चाकुओं से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद प्रिंस वहीं पर गिर गया। स्वजन प्रिंस को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रिंस के पिता की माने तो युवकों ने चाकुओं से करीब 30-35 बार वार करके मौत के घाट उतार दिया। सतपाल सिंह ने बताया कि आरोपितों के साथ पहले भी प्रिंस का झगड़ा हुआ था। उसकी रंजिश मेंं ही उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। बहरहाल दिल दहला देने वाली इस वारदात के बाद से ही आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है

chat bot
आपका साथी