दिल्ली में युवक ने दोस्ती को कर दिया कलंकित, दोस्त की मंगेतर से चाकू की नोक पर दुष्कर्म

ऋषभ ने चाकू की नोक पर युवती से दुष्कर्म किया और घटना के बारे में बताने पर मंगेतर को भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित की धमकी के कारण उसने मंगेतर को घटना के बारे में कुछ नहीं बताया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:52 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:52 PM (IST)
दिल्ली में युवक ने दोस्ती को कर दिया कलंकित, दोस्त की मंगेतर से चाकू की नोक पर दुष्कर्म
दोस्त की मंगेतर से चाकू की नोक पर दुष्कर्म

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के रोहिणी इलाके में चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता आरोपित के दोस्त की मंगेतर है। इस बाबत साउथ रोहिणी थाना ने एफआइआर दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीया पीड़िता अपने मंगेतर के साथ रोहिणी इलाके में रहती है। बताया जाता है कि एक अप्रैल को पीड़िता का मंगेतर अपने दोस्त ऋषभ को साथ लेकर आया था। दोपहर में कोई काम होने पर मंगेतर एक घंटे के लिए बाहर चला गया।

आरोप है कि इसी दौरान ऋषभ ने चाकू की नोक पर युवती से दुष्कर्म किया और घटना के बारे में बताने पर मंगेतर को भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित की धमकी के कारण उसने मंगेतर को घटना के बारे में कुछ नहीं बताया। लेकिन उसकी तबीयत खराब रहने लगी तो शुक्रवार को हिम्मत जुटाकर उसने सारी घटना की जानकारी अपने मंगेतर को दे दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ काउंसलिंग कराया और आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने में एफआइआर दर्ज कर लिया।

डिलीवरी मैन को लूटने वाले आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

वहीं, दक्षिणी दिल्ली के हौजखास थाना पुलिस ने डिलीवरी ब्वाय को लूटने वाले बदमाश को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित प्रशांत से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुई स्कूटी भी बरामद कर ली है। पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि आठ अप्रैल की रात को आनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी के डिलीवरी ब्वाय सुनील चौरसिया ने हौजखास थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि देर रात डिलीवरी के दौरान उसे स्कूटी सवार बदमाश ने रोका और लूट लिया। विरोध करने पर उसने धमकी दी और पिटाई भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।

वारदात वाली जगह पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने पर पता चला कि स्कूटी मस्जिद मोठ इलाके की है। इसके बाद पुलिस को इलाके में ही पार्क की स्कूटी मिल गई। पुलिस ने आरोपित को उसके घर से दबोच लिया।

chat bot
आपका साथी