दिल्ली के विजय विहार इलाके में पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपित का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके होश में आने के बाद उसका बयान लिया जाएगा। पुलिस को शक है कि झगड़े के दौरान आरोपित को भी चोट लगी होगी।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:59 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:59 AM (IST)
दिल्ली के विजय विहार इलाके में पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
आशंका जताई जा रही है पत्नी की हत्या करने के बाद उसने खुद की जान लेने की कोशिश की होगी।

नई दिल्ली,  जागरण संवाददाता। विजय विहार इलाके में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के समय आरोपित पति भी बेसुध हालत में मिला। उसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

चेतन प्रकाश अपनी पत्नी गीता और एक पांच साल की बेटी के साथ बुध विहार में किराये के मकान में रहता है। पुलिस के अनुसार गीता और चेतन के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार देर रात भी दोनों में झगड़ा हुआ था। आवाज सुनकर पड़ोसियों ने गीता के स्वजन को फोन कर जानकारी दी थी। आरोप है कि गीता के घर वाले जब तक पहुंचते तब तक चेतन ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस को पता चला कि गंभीर रूप से घायल गीता को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, गीता के पति चेतन को भी बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपित का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके होश में आने के बाद उसका बयान लिया जाएगा। पुलिस को शक है कि झगड़े के दौरान आरोपित को भी चोट लगी होगी। यह भी आशंका जताई जा रही है कि पत्नी की हत्या करने के बाद उसने खुद की जान लेने की कोशिश की होगी।

डरने की नहीं घरेलू हिंसा का विरोध कर खुद को मजबूत बनाने की है जरूरत : हर्षिता मिश्रा

वहीं, महिलाओं को घरेलू हिंसा से डरने की नहीं बल्कि उसका डटकर विरोध कर खुद को मजबूत बनाने की जरूरत है। घर के अंदर होने वाली किसी भी तरह की हिंसा को घरेलू ¨हसा ही कहा जाता है। अगर घर के अंदर महिला का शारिरिक, मानसिक, भावनात्मक, मौखिक, मनोवैज्ञानिक या यौन शोषण हो रहा है तो वह घरेलू हिंसा ही है। चाहे यह हिंसा महिला के किसी भी पारिवारिक संबंधी की तरफ से की गई हो। यह बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) पूर्वी जिला की सचिव हर्षिता मिश्रा ने मयूर विहार स्थित फ्लोरेंस पब्लिक स्कूल में शिक्षिकाओं को घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक करते हुए कही।

chat bot
आपका साथी