Delhi Fire News: दिल्ली के गांधी नगर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, एक की मौत

गांधी नगर इलाके में कपड़े सिलाई की एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार तड़के आग लग गई। दमकल की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बुलंदशहर थाना छतारी गांव बरकातपुर निवासी संजय उर्फ संजू के रूप में हुई।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 05:20 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 05:20 PM (IST)
Delhi Fire News: दिल्ली के गांधी नगर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, एक की मौत
दिल्ली के गांधी नगर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, एक की मौत

नई दिल्ली [आशीष गुप्ता]। गांधी नगर इलाके में कपड़े सिलाई की एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार तड़के आग लग गई। दमकल की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बुलंदशहर थाना छतारी गांव बरकातपुर निवासी संजय उर्फ संजू के रूप में हुई, जोकि इस फैक्ट्री में काम करते थे। हादसे के वक्त वह सो रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बीड़ी के टुकड़े से आग सुलगी। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

ज्ञान मोहल्ला गली नंबर-एक स्थित तीन मंजिला भवन में अशोक नगर के रहने वाले दीपक जैन पहले तल पर फैक्ट्री संचालित करते हैं। उसमें कमीज सिलाई का काम होता है। बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे इस फैक्ट्री से धुआं उठने पर लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को शिकायत की। धीरे-धीरे आग की लपटें बढ़ गईं। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां तो पहुंच गईं, लेकिन गली संकरी होने के कारण वह अंदर तक नहीं जा पाईं। दमकल कर्मियों को सबमर्सिबल में पाइप लगाकर पानी डालना पड़ा। इसके अलावा आसपास की फैक्ट्रियों से फायर सिलेंडर लाए गए। तब करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग के काबू में आने पर फैक्ट्री के अंदर जाकर देखा गया तो उसमें एक व्यक्ति अचेत हालत में पड़ा हुआ मिला। उन्हें तत्काल जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक संजय उर्फ सोनू पीस रेट पर फैक्ट्री में काम करते थे। उनके शरीर पर झुलसने का कोई निशान नहीं है, हो सकता है कि उसकी मौत दम घुटने के कारण हुई हो। शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।

पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री से माचिस की जली हुई तिल्लियां और बीड़ी के टुकड़े मिले हैं। माना जा रहा है कि बीड़ी के किसी टुकड़े से आग सुलगी होगी। शाहदरा पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी