दिल्ली में युवक ने पुलिसकर्मी को पीटा, तोड़ दिए पीसीआर वाहन के शीशे

शराब के नशे में एक युवक ने झगड़े की जानकारी पर छानबीन करने पहुंची पुलिसकर्मी से न सिर्फ मारपीट की बल्कि पीसीआर वाहन के शीशे भी तोड़ डाले। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। हरिनगर थाना पुलिस ने आरोपित का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:41 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:41 PM (IST)
दिल्ली में युवक ने पुलिसकर्मी को पीटा, तोड़ दिए पीसीआर वाहन के शीशे
हरिनगर थाना पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। शराब के नशे में एक युवक ने झगड़े की जानकारी पर छानबीन करने पहुंची पुलिसकर्मी से न सिर्फ मारपीट की बल्कि पीसीआर वाहन के शीशे भी तोड़ डाले। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। हरिनगर थाना पुलिस ने आरोपित का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम सुनील है। इसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।

19 सितंबर को हरिनगर थाना पुलिस को जानकारी मिली कि एक जगह पीसीआर वाहन को नुकसान पहुंचाया गया है। घटनास्थल पर काफी लोगों के इकट्ठे होने की भी बात पुलिस को पता चली। इस सूचना पर पुलिसकर्मी हरिनगर स्थित डीएमएस कालाेनी पहुंचे। यहां पुलिसकर्मियों को सब इंस्पेक्टर रामधन मिले। सब इंस्पेक्टर रामधन उस पीसीआर वाहन के प्रभारी थे, जिसे नुकसान पहुंचाया गया था। इसके शीशे तोड़ दिए गए थे।

रामधन ने मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को बताया कि एक युवक ने न सिर्फ पुलिसकर्मी से मारपीट की बल्कि पीसीआर के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद आरोपित युवक मौके से फरार हो गया। सब इंस्पेक्टर अमरजीत राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपित की तलाश शुरू की।

तकनीकी छानबीन व स्थानीय सूत्रों की मदद से पुलिस ने आरोपित सुनील का पता लगाया और उसे दबोच लिया। इससे पूछताछ में पुलिस काे पता चला कि सुनील वाहन चालक है। उसने शराब पी रखी थी। नशे में उसका कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। इस दौरान जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो वह उनसे भी उलझ पड़ा।

chat bot
आपका साथी