Delhi Crime: मायके में रह रही पत्नी को मनाने पहुंचे एक युवक ने किया ससुर पर हमला

लॉकडाउन के दौरान पति पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद गुरशरण कौर अपने मायके आ गई। गुरशरण के मायके आ जाने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 08:56 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 08:56 AM (IST)
Delhi Crime: मायके में रह रही पत्नी को मनाने पहुंचे एक युवक ने किया ससुर पर हमला
Delhi Crime: मायके में रह रही पत्नी को मनाने पहुंचे एक युवक ने किया ससुर पर हमला

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पश्चिमी दिल्ली के बिंदापुर इलाके में मायके में रह रही पत्नी को मनाने पहुंचे एक युवक ने शुक्रवार दोपहर अपने ससुर पर कृपाण से हमला कर दिया। आरोपित ने घायल कंवरजीत सिंह पर कई वार कर मौके से फरार हो गया। आरोपित के जाने के बाद आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल कंवरजीत सिंह अपने परिवार के साथ बिंदापुर इलाके में रहते हैं। इसी इलाके में रहने वाले गुरशरण सिंह से उसने अपनी बेटी गुरशरण कौर की शादी की थी। कंवरजीत सिंह बिंदापुर इलाके में दुकान चलाते हैं। शादी के बाद से ही गुरशरण कौर का अपने पति के साथ झगड़ा होने लगा।

लॉकडाउन के दौरान पति पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद गुरशरण कौर अपने मायके आ गई। गुरशरण के मायके आ जाने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। शुक्रवार को गुरशरण सिंह पत्नी से मिलने के लिए घर गया था। जहां उसे पत्नी और बच्चों से नहीं मिलने दिया। जिसके बाद वह कंवरजीत सिंह से बात करने के लिए बिंदापुर स्थित दुकान पर पहुंचा। कंवरजीत सिंह ने घर न जाने की हिदायत दी। इस पर दोनो में हुई बहस के दौरान गुरशरण सिंह ने अपने ससुर पर कृपाण से हमला कर दिया।

निवेश के नाम पर ठगी करने का आरोपित गिरफ्तार

वहीं, फर्जी कंपनी बनाकर लोगों से पैसा ठगने के आरोपित को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पुसा रोड निवासी भैरु लाल पिछले 10 साल से फरार था। उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक फर्जी कंपनी बना रखी थी, जिसमें निवेश के लिए वह लोगों को 20 फीसद तक की अतिरिक्त कमाई का लालच देता था। पुलिस के मुताबिक उसने लोगों को झांसा दिया था कि उसकी कंपनी शेयर बाजार में सूचीबद्ध है, जबकि जांच में यह तथ्य गलत पाया गया। अब उसे तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी