Delhi Crime: चाकू घोंपने से घायल युवती ने अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपित युवक गिरफ्तार

युवक के हमले से घायल युवती ने सोमवर को अस्पताल में दम तोड़ दिया। आरोपित ने शुक्रवार को युवती पर ताबड़तोड चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया था। इधर शाहबाद डेरी थाना पुलिस ने वारदात के फरार चल रहे आरोपित श्याम को गिरफ्तार कर लिया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 09:37 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 09:37 PM (IST)
Delhi Crime: चाकू घोंपने से घायल युवती ने अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपित युवक गिरफ्तार
चाकू गोंदकर युवती की हत्या करने वाला आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली [संजय सलिल]। रोहिणी इलाके में शादी से इंकार करने पर युवक के हमले से घायल युवती ने सोमवर को अस्पताल में दम तोड़ दिया। आरोपित ने शुक्रवार को युवती पर ताबड़तोड चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया था। इधर, शाहबाद डेरी थाना पुलिस ने वारदात के फरार चल रहे आरोपित श्याम को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत पुलिस ने पहले हत्या की प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन युवती की मौत के बद उसमें हत्या की धारा जोड़ दी गई है। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय इशरत रोहिणी सेक्टर 27 में अपने परिवार के साथ रहती थी।। उसके पिता मस्जिद में हाफिज हैं। युवती के पड़ोस में ही आरोपित 20 वर्षीय श्याम रहता है। वह इन दिनों कोई काम नहीं करता है। जबकि उसके पिता रिक्शा चलाते हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार श्याम अक्सर युवती का पीछा करता था और उस पर शादी करने के लिए दवाब बनाता था। लेकिन पीड़िता ने शादी करने से मना कर दिया था। इस बीच पीड़िता के स्वजन ने उसकी शादी तय कर दी और उसकी 10 नवंबर को शादी होने वाली है। इस बात की जानकारी मिलने पर शुक्रवार की दोपहर डीटीयू के निकट श्याम ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे घायल कर मौके से भाग गया था।

गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पुलिस आरोपित की तलाश में लगाातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में उसके इलाके में ही छिपे होने की सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी