दिल्ली में पार्टी के लिए बुला कर लूट ली कार, तीन आरोपित गिरफ्तार

पीड़ित ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा में दो युवकों से मिला जो घायल अवस्था में थे। उसने मदद के लिए उनको अपनी कार से अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद से वे दोनों युवक पीड़ित से बात कर रहे थे। एक दिन उसे पार्टी के लिए दिल्ली बुलाया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 12:40 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 12:40 PM (IST)
दिल्ली में पार्टी के लिए बुला कर लूट ली कार, तीन आरोपित गिरफ्तार
दिल्ली में पार्टी के लिए बुला कर लूट ली कार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नेब सराय थाना क्षेत्र में पार्टी के लिए बुलाकर कार और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपितों में एक नाबालिग है। आरोपितों की पहचान सोहेल सैफी और ऋषित मिश्रा के रूप में की गई है। आरोपितों से लूटी हुई कार भी बरामद की गई है। दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के रहने वाले एक व्यक्ति ने 10 जून को पुलिस को शिकायत दी कि संगम विहार के आसपास उससे उसकी कार लूट ली गई है। पीड़ित ने बताया कि एक सप्ताह पहले वह ग्रेटर नोएडा में दो युवकों से मिला, जो घायल अवस्था में थे। उसने मदद के लिए उनको अपनी कार से अस्पताल में भर्ती कराया।

इसके बाद से वे दोनों युवक पीड़ित से बात कर रहे थे। एक दिन युवकों ने उसे पार्टी के लिए दिल्ली बुलाया। दिल्ली पहुंचने पर सभी ने शराब पी। इसके बाद वे कार में ही थे। इसी दौरान सोहेल ने तमंचा दिखाकर कार लूट ली और उनका मोबाइल व क्रेडिट कार्ड इत्यादि भी ले लिया। आरोपितों ने पीड़ित को मारने की भी धमकी दी।

इसके बाद पीडि़त ने किसी तरह जान बचाई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस टीम ने ग्रेटर नोएडा के दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के साथ एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा है जो संगम विहार का रहने वाला है।

chat bot
आपका साथी