हरियाणा में दर्दनाक हादसा : भाभी को फंदे पर झूलता देखकर देवर ने भी लगा ली फांसी

परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया है कि देवर विक्रम अपनी भाभी का सबसे दुलारा था। प्रीति को फंदे पर लटका देखकर वह सदमे को बर्दास्त नहीं कर पाया और खुद भी फांसी लगा ली।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 25 May 2019 11:39 AM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 06:17 AM (IST)
हरियाणा में दर्दनाक हादसा : भाभी को फंदे पर झूलता देखकर देवर ने भी लगा ली फांसी
हरियाणा में दर्दनाक हादसा : भाभी को फंदे पर झूलता देखकर देवर ने भी लगा ली फांसी

सोनीपत [संजय निधि]। दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां पर देवर व भाभी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूरा मामला सोनीपत के गोहाना के वार्ड-1 स्थित देवी नगर का है। सुसाइड करने वाली भाभी का नाम प्रीति तो देवर का नाम विक्रम है और दोनों शादीशुदा थे। 

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, प्रीति की शादी छह साल पहले हुई थी, लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं था। परिजनों के अनुसार, शादी के छह साल बाद भी बच्चा नहीं होने से प्रीति मानसिक तौर पर काफी परेशान चल रही थी। इसी परेशानी के चलते उसने फांसी लगा ली।

वहीं, परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया है कि देवर विक्रम अपनी भाभी का सबसे दुलारा था। प्रीति को फंदे पर लटका देखकर वह सदमे को बर्दास्त नहीं कर पाया और खुद भी फांसी लगा ली। पुलिस ने मौके का मुआयना कर परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। 

जानकारी के मुताबिक,  शुक्रवार देर शाम को पता चला कि देवीपुरा कॉलोनी में देवर-भाभी ने घर पर फंदे लगा कर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटकते मिले।

सगे भाइयों की सगी बहनों से हुई थी शादी
जिला फतेहबाद में गांव बिरढाना निवासी ओमप्रकाश की बेटी प्रीति व सोनिया की शादी कर वर्ष, 2011 में गोहाना शहर में देवीपुरा कॉलोनी में सगे भाइयों से हुई थी। प्रीति की शादी सोनू और सोनिया की शादी विक्रम से हुई थी। प्रीति को संतान का सुख प्राप्त नहीं हुआ, जबकि उसकी बहन सोनिया के दो बच्चे हैं। संतान नहीं होने से प्रीति मानसिक रूप से परेशान रहने लगी।

शुक्रवार देर शाम प्रीति ने घर पर भूतल पर बने कमरे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद विक्रम वहां पहुंचा तो वह उसने भाभी प्रीति को फंदे पर लटकता देखा और वह भावुक हो गया। विक्रम मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में गया और फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। देवर-भाभी के शव फंदे पर लटकते देख परिजन व आसपास के लोग हैरान रह गए।

सूचना मिलने पर देवीपुरा पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। शनिवार को पुलिस ने प्रीति के चाचा रमेश और विक्रम के पिता देशराम के बयान दर्ज करके दोनों के शवों के पोस्टमार्टम करवाए।

राजेश कुमार (इंचार्ज, देवीपुरा पुलिस चौकी) ने बताया कि मृतका प्रीति के चाचा रमेश और विक्रम के पिता देशराम के बयान दर्ज करके दोनों के शवों के पोस्टमार्टम करवाए गए। प्रीति के परिजनों ने कहा कि कि वह बच्चा नहीं होने से मानसिक रूप से परेशान थी, जबकि उसके देवर ने भावुक होकर आत्महत्या कर ली। 

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी