बुराड़ी में विधवा महिला का अश्लील वीडियो बनाया, दुष्कर्म किया व मतांतरण कराया, आरोपित अब तक फरार

बुराड़ी थाने में मुख्य आरोपित दिनेश राणा उर्फ इनाम अली उर्फ दानिश राणा व उसके अन्य साथियों के खिलाफ दुष्कर्म धोखाधड़ी मारपीट व आपराधिक षडयंत्र रचने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। लेकिन अब तक पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 02:43 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 02:43 PM (IST)
बुराड़ी में विधवा महिला का अश्लील वीडियो बनाया, दुष्कर्म किया व मतांतरण कराया, आरोपित अब तक फरार
दूसरी ओर आरोपितों की ओर से पीड़िता को मामला रफा-दफा करने को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा है।

नई दिल्ली [धनंजय मिश्रा]। बुराड़ी इलाके में विधवा का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने व जबरन मतांतरण कराने के मामले में आरोपित अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। पीड़िता की शिकायत पर 30 अक्टूबर को बुराड़ी थाने में मुख्य आरोपित दिनेश राणा उर्फ इनाम अली उर्फ दानिश राणा व उसके अन्य साथियों के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, मारपीट व आपराधिक षडयंत्र रचने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रिपोर्ट दर्ज हुए एक महीना बीत गया, लेकिन अब तक पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, वहीं दूसरी ओर आरोपितों की ओर से पीड़िता को मामला रफा-दफा करने को लेकर प्रताडि़त किया जा रहा है।

इस बाबत पीड़िता ने बुराड़ी थाने में 26 नवंबर को शिकायत भी दी है। उसने बताया कि मुख्य आरोपित इनाम अली व उसके स्वजन लगातार उसे परेशान कर रहे हैं। उसके साथ मारपीट करते हैं और केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस से कई बार आरोपितों की लोकेशन साझा किया गया। इसके बावजूद पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। साथ ही पुलिस की तरफ से उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है। 40 वर्षीय पीड़िता मूलरूप से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की निवासी है। इनकी ससुराल भी वहीं पर है। फरवरी 2017 में पीड़िता के पति की मौत हो गई। वह अपने ससुराल में रहने लगी।

आरोप है कि उनके यहां पर किराये पर रहने वाला इनाम अली ने खुद को हिंदू बताया था। दिसंबर 2019 में नहाते समय दिनेश ने उसकी अश्लील फोटो खींच ली थी। इसके बाद फोटो को वायरल कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वर्ष 2019 से 2020 के बीच आरोपित ने पीड़िता से 3.50 लाख रुपये लिए। इसके बाद वर्ष 2020 में आरोपित ने पीड़िता को डरा-धमकाकर होटल में बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बना लिया। इस वीडियो से पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसने उसका शारीरिक शोषण किया।

इसके साथ ही उसने करीब 8.50 लाख रुपये और सात लाख रुपये के गहने हड़पे। तीन अप्रैल 2021 को आरोपित ने पीड़िता को दिल्ली बुलाया। यहां पर पीड़िता को आरोपित के बारे में पता चला कि वह मुस्लिम है। यहां पर 15 जून 2021 को आरोपित ने पीड़िता से जबरन निकाह किया।

chat bot
आपका साथी