इस क्रिकेटर की पत्नी से दिल्ली में लूट, कई सुपरहिट फिल्मों में कर चुकी हैं काम

फिल्म अभिनेत्री फरहीन के साथ देश की राजधानी दिल्ली में लूट का मामला सामने आया है। यह वारदात दिल्ली के साकेत इलाके में हुई।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 02:24 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 07:24 PM (IST)
इस क्रिकेटर की पत्नी से दिल्ली में लूट, कई सुपरहिट फिल्मों में कर चुकी हैं काम
इस क्रिकेटर की पत्नी से दिल्ली में लूट, कई सुपरहिट फिल्मों में कर चुकी हैं काम
नई दिल्ली,जेएनएन। 90 के दशक में अपनी अदाओं से जादू बिखेरने वाली अभिनेत्री फरहीन प्रभाकर के साथ देश की राजधानी दिल्ली में लूट का मामला सामने आया है। यह वारदात दिल्ली के साकेत इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे फरहीन प्रभाकर से लूट हुई। मामले की जानकारी के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर की पत्नी हैं फरहीन

अभिनेत्री फरहीन पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने साल 1997 में शादी की थी। शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ फरहीन अपने पति मनोज प्रभाकर के साथ दिल्ली में रहने लगीं। फरहीन प्रभाकर ने 'जान तेरे नाम' और 'नजर के सामने' जैसी कई सुपरहिट फिल्में की हैं। फरहीन ने 'आग का तूफान', 'दिल्ली की बाजी', 'सैनिक और तहकीकात' और   ' अमानत और साजन'  फिल्म में भी काम कर चुकी हैं।  

chat bot
आपका साथी