Lockdown Delhi: दिल्ली मेट्रो के समय में हुआ बदलाव, जानिए अब कब से कब तक मिलेगी सुविधा

Lockdown In Delhi दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सरकार ने एहतियात के तौर पर कदम उठाते हुए दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। ऐसे में सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को जारी रखा जा रहा है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 12:16 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:16 PM (IST)
Lockdown Delhi: दिल्ली मेट्रो के समय में हुआ बदलाव, जानिए अब कब से कब तक मिलेगी सुविधा
दिल्ली मेट्रो ने भी अपनी टाइमिंग में बदलाव किया है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सरकार ने एहतियात के तौर पर कदम उठाते हुए दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। ऐसे में सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को जारी रखा जा रहा है। इस बीच दिल्ली मेट्रो ने भी अपनी टाइमिंग में बदलाव किया है। पहले दिल्ली मेट्रो की ओर से बताया गया था कि लॉकडाउन की वजह से दिल्ली मेट्रो की सेवाओं के समय में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सोमवार (20 अप्रैल) से सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और शाम को 5 बजे से शाम 7 बजे तक जारी रहेंगी। पीक ऑवर में मेट्रो की सेवाएं 30 मिनट के अंतराल पर मिलेंगी। मगर अब मेट्रो की ओर से इस समय में भी तत्काल प्रभाव से बदलाव किया गया है। नए बदलाव के तहत अब दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम को 4 से 8 बजे के बीच मिलेंगी। पीक आवर्स में मेट्रो 15 मिनट के अंतराल पर मिलेगी।

जानिये- कौन है आभा यादव, कर डाली ऐसी हरकत जिससे इंटरनेट मीडिया पर हो गई बदनाम

दिल्ली मेट्रो के अनुसार मेट्रो की सेवाएं सभी लाइनों पर हर आधे घंटे में मिलेगी। पीक ऑवर में पंद्रह मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी। डीएमआरसी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए पहले से अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षित यात्रा के लिए सभी ठोस कदम उठाए हैं। यात्रियों से अपील है कि वो सुरक्षित सफर के लिए मेट्रो दिशानिर्देशों का पालन करें। जो लोग ठीक तरह से मास्क नहीं लगा रहे और शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं उनका चालान किया जा रहा है। अब तक 3000 से अधिक लोगों का चालान हो चुका है।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार रात 10 बजे से अगले सोमवार (26 अप्रैल तक) तक सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है। इसके बाद मेट्रो ने भी अपनी टाइमिंग में ये बदलाव किया है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में लगभग 23,500 मामले आए हैं। संक्रमण दर बहुत ज्यादा बढ़ गई है। दिल्ली के अस्पतालों में बेड की भारी कमी हो रही है। इन चीजों को देखते हुए ही सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से इस तरह के लॉकडाउन की घोषणा की गई।

Delhi Weather ALERT! दिल्ली-एनसीआर में चलेगी धूल भरी आंधी, शाम को बारिश होने के भी आसार

chat bot
आपका साथी