MCD By Election Result 2021 Highlights: भाजपा का नहीं खुला खाता, AAP ने जीती चार सीटें; कांग्रेस ने AAP प्रत्याशी का हराया
MCD By Election Highlights बुधवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई तो आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने शालीमार बाग एन कल्याणपुरी रोहिणी सी 32 एन वार्ड और त्रिलोकपुरी सीट पर बढ़त बना ली जो जीत तक जारी रही।
नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। दिल्ली नगर निगम की पांचों सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इनमें चार सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं तो एक सीट पर कांग्रेस पार्टी ने बाजी मारी है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है। इतना ही नहीं, भाजपा ने शालीमार बाग 62 एन वार्ड सीट भी गवां दी है। यहां पर AAP प्रत्याशी सुनीता मिश्रा ने जीत हासिल की है।
MCD By Election Result 2021 Highlights:
सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह है कि भाजपा प्रत्याशी को चौधरी बांगर सीट पर मात्र 105 वोट मिले हैं। बुधवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई तो आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने शालीमार बाग एन, कल्याणपुरी, रोहिणी सी 32 एन वार्ड और त्रिलोकपुरी सीट पर बढ़त बना ली, जो जीत तक जारी रही।
बाहरी दिल्ली के रोहिणी वार्ड से जहां आम आदमी पार्टी के रामचंद्र जीते तो त्रिलोकपुरी सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सियाराम हार गए।
वहीं, चौधरी बांगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी जुबैर ने आसानी से जीत हासिल कर ली। इस जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद समेत AAP के तमाम नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
इस चुनाव को अगले साल होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 का सेमीफाइनल भी मान जा रहा है। जाहिर है कि इस जीत से आम आदमी पार्टी का मनोबल भी बढ़ेगा।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विट किया है- 'एमसीडी उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई। बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है. अगले साल होने वाले MCD चुनाव में जनता @ArvindKejriwal जी की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को लेकर आएगी।'
MCD By Election Result 2021: बाहरी दिल्ली में जीते रामचंद्र तो पूर्वी दिल्ली में हार गए सिया राम
त्रिलोकपुरी वार्ड से AAP उम्मीदवार विजय कुमार ने 4986 वोट से जीत दर्ज की है। इस पर विजय कुमार को कुल 12845 मिली हैं। वहीं, दूसरी ओर दूसरे स्थान पर रहे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ओम प्रकाश को 7859 वोट मिले हैं।
रोहिणी-C वार्ड से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रामचंद्र 2985 वोट से जीते हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रामचंद्र को 14,388 वोट मिले हैं। भारतीय जनता के उम्मीदवार राकेश को 11,343 वोट मिले हैं।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में खाता नहीं खुलने पर पढ़ें भाजपा की पहली प्रतिक्रिया
रात को अरविंद केजरीवाल को दी जान से मारने की धमकी, सुबह हरियाणा से गिरफ्तार हुआ पप्पू
कल्याणपुरी वार्ड से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने 7043 वोट से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 14302 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा उम्मीदवार सिया राम को 7259 हासिल हुए हैं।
शालीमार बाग नॉर्थ वार्ड से आम आदमी उम्मीदवार सुनिता मिश्रा ने 2705 वोट से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल वोट 9764 हैं, जबकि दूसरे नंबर पर रहे BJP उम्मीदवार सुरभि जाजू को 7059 वोट मिले है।
चौधरी बांगर वार्ड से कांग्रेस के उम्मीदवार जुबैर अहमद विजयी हुए हैं। जुबैर अहमद इस सीट से10,642 वोट से जीते हैं। यहां पर कांग्रेस उम्मीदवार को कुल 16,203 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद इशराक को 5561 वोट मिले हैं।
MCD By Election Result 2021: उपचुनाव में कौन-कहां से जीता, किसे मिली हार; यहां देखिये पूरी लिस्ट शालीमार बाग 62 एन में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुनीता मिश्रा ने भाजपा उम्मीदवार को पटखनी देते हुए 2705 मतों से जीत गई हैं। रोहिणी सी 32 एन वार्ड से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राम चन्द्र चुनाव जीत गए हैं। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी धीरेन्द्र कुमार ने कल्याणपुरी सीट से जीत हासिल की है। त्रिलोकपुरी से भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार जीते हैं। चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी ज़ुबैर ने जीत हासिल कर ली है। सात राउंड के बाद शालीमार बाग 62 एन में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुनीता मिश्रा 2342 मतों से आगे चल रही हैं। चौहान बांगर सीट पर स्थानीय मुद्दों पर चुनाव नहीं हुए थे। यहां दिल्ली दंगा व तब्लीगी जमाती मुद्दा थे। छठे राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी ज़ुबैर आगे चल रहे हैं, वहीं AAP उम्मीदवार हाजी इशराक खान पीछे हैं। चौहान बांगर सीट पर AAP नेता अब्दुल रहमान पार्षद थे। 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में वह विधायक का चुनाव लड़े थे और जीत गए थे। तभी से यह सीट पार्षद के लिए खाली थी। मौजूदा नतीजों को देखते हुए यह सीट कांग्रेस जीत रही है। शालीमार बाग उत्तर वार्ड में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार सुनीता मिश्रा लगातार आगे चल रही हैं। मतगणना केंद्र के बाहर AAP कार्यकर्ताओं ने उत्साह में नारेबाजी शुरू कर दी है। 5वें राउंड के बाद शालीमार बाग वार्ड 62 एन में आम आदमी पार्टी 1342 मतों से आगे चल रहे हैं। चौहान बांगर में 5वें राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी जुबेर अहम आगे चल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी 5 हज़ार से ज़्यादा वोट से आगे चल रही हैं। त्रिलोकपुरी ईस्ट वार्ड से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार ने 3000 से अधिक वोटों से बढ़त बनाई है। यहां पर दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ओम प्रकाश हैं। कल्याणपुरी वार्ड में धीरेंद्र कुमार ने बढ़त बना ली है।
ये भी पढ़ेंः MCD By Election Result 2021: कार्यकर्ताओं से बोले सीएम केजरीवाल, अगले साल निगम में AAP का होगा कब्जा
बाहरी दिल्ली : राउंड 4
भाजपा - राकेश गोयल 675
AAP - राम चन्द्र 1514
कांग्रेस - मेमवती बरवाला 247
बसपा - ओम प्रकाश 345
निर्दलीय -अदिति -22
निर्दलीय -तनुजा -5
नोटा-4
चौहान बांगर में छाया हुआ है दिल्ली दंगा व तब्लीगी मरकज का मुद्दा
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के चौहान बांगर वार्ड में उपचुनाव पार्षद का है। इस सीट पर स्थानीय मुद्दे गायब है। इस वार्ड में दिल्ली दंगा व निज़ामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज का मुद्दा छाया हुआ है। 22 फरवरी 2020 को सीएए के विरोध में चौहान बांगर से कुछ मीटर की दूरी पर जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे पिंजरा तोड़ संगठन के सदस्यों व महिलाओं ने रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। अगले दिन 23 फरवरी को जाफराबाद रोड पर दंगे शुरू हो गए थे, इसके बाद पूरे जिले में दंगे शुरू हो गए थे। इस दंगे में 53 लोगों की मौत हुई थी। इस दंगे से चौहान बांगर भी प्रभावित हुआ था। वही कोरोना काल में निज़ामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज को सील कर दिया था, आरोप था जमातियों ने कोरोना को फैलाया।
तीनों सीटें आम आदमी पार्टी के पार्षदों के विधायक बनने के बाद खाली हुई थीं
बता दें कि तीन मार्च को मतों की गणना की जाएगी। सभी सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच है। कई निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पूर्वी निगम में तीन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। इसमें कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी ईस्ट और चौहान बांगर सीट शामिल हैं। ये तीनों सीटें आम आदमी पार्टी के पार्षदों के विधायक बनने के बाद खाली हुई थीं। इन तीनों पर डेढ़ सौ से अधिक बूथ बनाए गए हैं। इनमें 59 चौहान बांगर में ही हैं। उधर, उत्तरी निगम के शालीमार बाग और रोहिणी वार्ड में उपचुनाव होने हैं। यहां मतदान के लिए 143 बूथ बनाए गए हैं। रविवार को मतदान के बाद बुधवार को मतों की गणना की जाएगी।