आओ मिलकर कदम बढ़ाएं शिक्षा के पथ पर बढ़ते जाएं : ज्ञानुतोष झा

दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज ने 61वें स्थापना दिवस पर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया।

By Edited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 02:02 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 02:36 PM (IST)
आओ मिलकर कदम बढ़ाएं शिक्षा के पथ पर बढ़ते जाएं : ज्ञानुतोष झा
आओ मिलकर कदम बढ़ाएं शिक्षा के पथ पर बढ़ते जाएं : ज्ञानुतोष झा

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज ने 61वें स्थापना दिवस पर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की स्थापना से लेकर अभी तक की उपलब्धियों को प्रस्तुत करके किया गया। इस दौरान कॉलेज की स्टूडेंट हैंडबुक और प्लेसमेंट सेल की पहली और नई वेबसाइट का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल दैनिक जागरण के एसोसिएट एडिटर अनंत विजय ने सनातन शब्द के अर्थ को वर्तमान परंपरा से जोड़ते हुए आज के समय में इसके महत्व पर जोर दिया और कॉलेज को दिल्ली विश्वविद्यालय में मौजूद कॉलेज व्यवस्था के लोकतांत्रिक के आदर्श मॉडल के रूप में परिभाषित किया।

वहीं, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानुतोष झा ने स्वरचित कविता का पाठ करते हुए कहा कि आओ मिलकर कदम बढ़ाएं, शिक्षा के पथ पर बढ़ते जाएं, जीवन पथ के संघर्ष समर में, संकल्प पत्र को पढ़ते जाना, लक्ष्य भेदकर मंजिल पा लो..। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर लोक गायिका मैथली ठाकुर ने अपने लोक गीतों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्व चेयरमैन पवन जग्गी, वर्तमान चेयरपर्सन प्रोफेसर रेनू देसवाल, कोषाध्यक्ष प्रोफेसर सेवी मुर्गवेल और एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष जेएस आर्या व अजीत कुमार शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी