लालू प्रसाद यादव के प्रशंसकों-शुभ चिंतकों के लिए अच्छी खबर, स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

Lalu Yadav Health Update लालू प्रसाद यादव को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया है। फिलहाल मेडिसिन विभाग के डाक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर उनके प्रशंसक और शुभचिंतक चिंतित हैं।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:20 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:29 AM (IST)
लालू प्रसाद यादव के प्रशंसकों-शुभ चिंतकों के लिए अच्छी खबर, स्वास्थ्य में हो रहा सुधार
Lalu Yadav Health Update: दिल्ली के एम्स में भर्ती लालू यादव की हालत स्थिर, शुभचिंतक-प्रशंसक चिंतित

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। Lalu Yadav Health Update: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। इस वजह से उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया है। फिलहाल मेडिसिन विभाग के डाक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर उनके प्रशंसक और शुभचिंतक चिंतित हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें बुखार व यूरिन में संक्रमण के कारण एम्स में भर्ती किया गया है। इसके अलावा उन्हें किडनी की भी पहले से परेशानी है। एम्स के अनुसार वह दोपहर करीब ढ़ाई बजे एम्स की इमरजेंसी में पहुंचे। इसके बाद उनकी कई जांचें कराई गई हैं। इसके पहले भी दिल व किड़नी की बीमारी के कारण उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। उस वक्त वह लंबे समय तक एम्स में भर्ती रहे थे।  मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बुखार की शिकायत होने पर शुक्रवार को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति बेहतर है और तेजी से स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल चीफ लालू यादव का लंबे समय से इलाज चल रहा है। इस दौरान वह कई बार कई दिनों तक भर्ती भी हुए, लेकिन ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी भी मिलती रही है। इसी साल मार्च महीने में भी लालू प्रसाद यादव को स्वास्थ्य समस्या होने पर भर्ती कराया गया था। यहां पर इलाज के दौरान  कुछ दिनों में ही निमोनिया (Pneumonia) का इंफेक्शन भी लगभग खत्म हो गया। डाक्टरों के अनुसार, इलाज के कुछ समय बाद ही राजद सुप्रीमो  खुद से खाना खाने लगे और इसके साथ ही हल्का-फुल्का चलने भी लगे थे।

दरअसल, इसी साल 23 जनवरी की रात को लालू प्रसाद यादव को स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्या के चलते झारखंड की राजधानी रांची से एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली लाकर एम्स के आइसीयू में भर्ती किया गया था।  इसके बाद एम्स में कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. राकेश यादव के नेतृत्व में उनका इलाज शुरू हुआ। इलाज के दौरान एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया सहित कई वरिष्ठ डाक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य जांच की थी। 

बता दें कि चारों घोटाले के मामले में दोषी करार दिए गए बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को सजा मिली है, लेकिन फिलहाल वह जमानत पर हैं।

chat bot
आपका साथी