दिल्ली में महिला पुलिसकर्मी भी सेफ नहीं, नाइट ड्यूटी में SI ने वर्दी को किया शर्मसार

घटना बृहस्पतिवार रात की है। महिला पुलिसकर्मी कंधों में दर्द की वजह से कमरे में आराम करने चली गई थी। इसी दौरान आरोपी सब इंस्पेक्टर भी जबरन कमरे में घुस गया था।

By Amit SinghEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 06:56 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 10:11 AM (IST)
दिल्ली में महिला पुलिसकर्मी भी सेफ नहीं, नाइट ड्यूटी में SI ने वर्दी को किया शर्मसार
दिल्ली में महिला पुलिसकर्मी भी सेफ नहीं, नाइट ड्यूटी में SI ने वर्दी को किया शर्मसार

नई दिल्ली (जेएनएन)। महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करने वाली दिल्ली पुलिस में ही महिला पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला मधु विहार इलाके में सामने आया है। यहां पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने सब इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता गत बृहस्पतिवार रात ड्यूटी पर तैनात थी। इस दौरान उनके साथ आरोपित सब इंस्पेक्टर भी ड्यूटी पर था। रात 2:30 बजे पीड़िता के कंधे में दर्द हो रहा था। इसलिए वह बगल के कमरे में जाकर आराम करने लगीं। तभी सब इंस्पेक्टर भी जबरन कमरे में घुस गया।

महिला पुलिसकर्मी ने उसे बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन सब इंस्पेक्टर बाहर नहीं गया। उल्टा वह महिला पुलिसकर्मी के साथ गलत हरकत करने लगा। महिला पुलिसकर्मी कमरे से भागकर बाहर आ गई। शुक्रवार को उसने मामले की शिकायत मधु विहार थाने में की।

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर सब इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि कुछ दिन पहले भी आनंद विहार बस अड्डे में एक महिला सब इंस्पेक्टर के साथ पुरुष हेड कांस्टेबल ने छेड़छाड़ की थी। इसका केस भी मधु विहार थाने में दर्ज किया गया था।

chat bot
आपका साथी