महंगाई पर शिवराज के मंत्री के दार्शनिक अंदाज पर कुमार विश्वास ने किया 2 शब्द का ट्वीट, आप भी पढ़िये

Kumar Vishwas News महंगी होती चीजों पर मध्य प्रदेश के उद्योग मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा ने बेहद दार्शनिक अंदाज में कहा- जिंदगी में परेशानी ही सुख का आनंद भी देती है। जब तक एक भी परेशानी नहीं आए तो सुख का आनंद भी नहीं आता है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 11:03 AM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 04:09 AM (IST)
महंगाई पर शिवराज के मंत्री के दार्शनिक अंदाज पर कुमार विश्वास ने किया 2 शब्द का ट्वीट, आप भी पढ़िये
मंहगाई पर शिवराज के मंत्री का दार्शनिक अंदाज पर कुमार विश्वास ने किया 2 शब्द का ट्वीट, आप भी पढ़िये

नई दिल्ली/गाजियाबाद, ऑनलाइन डेस्क। अपनी खूबसूरत और उम्दा कविताओं-शायरियों के जरिये देश-दुनिया में मशहूर कवि कुमार विश्वास ने महंगाई को लेकर मध्य प्रदेश के ताजा बयान पर सिर्फ 2 शब्दों का ट्वीट किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुमार विश्वास के इस ट्वीट पर न केवल लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, बल्कि इसे रिट्वीट भी कर रहे हैं। दरअसल, बेतहाशा बढ़ते पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम और अन्य दूसरी महंगी होती चीजों को लेकर मध्य प्रदेश के उद्योग मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा ने बेहद दार्शनिक अंदाज में कहा- 'जिंदगी में परेशानी ही सुख का आनंद भी देती है। जब तक एक भी परेशानी नहीं आए तो सुख का आनंद भी नहीं आता है।'

इस पर राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर कटाक्ष और प्रतिक्रिया देने वाले कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है 'सुप्रभात सुभाषित'। इसमें पहले शब्द का मतलब तो लोग समझ ही गए होंगे और सुभाषित का मतलब  होता है- अच्छे ढंग से कहा हुआ।

यह है पूरा मामला

दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा इजाफा हो रहा है, वहीं खाद्य पदार्थों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। पिछले दिनों सरसों को तेल 150 रुपये प्रति लीटर के आसपास पहुंच गया था। वहीं, पेट्रोल  और डीजल के बढ़ते दामों से जनता की परेशान से जुड़ा सवाल मध्य प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा से किया गया तो उन्होंने तपाक से दार्शनिक अंदाज में कहा कि जिंदगी में परेशानी ही सुख का आनंद देती है जब तक एक भी परेशानी न आए तो आनंद भी नहीं आता है।

गौरतलब है कि दिल्ली समेत देश के दर्जनभर शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों के साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़ और नगालैंड में भी कुछ स्थानों पर पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। 

यहां पर है पेट्रोल का दाम 100 प्रति लीटर रुपये के पार राजस्थान दिल्ली मध्य प्रदेश महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश तेलंगाना कर्नाटक जम्मू-कश्मीर ओडिशा तमिलनाडु केरल बिहार पंजाब लद्दाख सिक्किम पुडुचेरी 

chat bot
आपका साथी