Kisan Andolan: जानिये- क्यों लोग सोशल मीडिया पर बोले 'शर्म करो स्वरा भास्कर'

swara bhaskar नाराज एक यूजर ने ट्वीट किया कि शर्म करो स्वरा भास्कर इतना सब होने के बाद तुम शांति से कैसे सो सकोगी। वहीं शिल्पी श्रीवास्तव ने सवाल किया कि अब योगेंद्र यादव स्वरा भास्कर दिलजीत दोसांझ प्रियंका चोपड़ा अब कहां हैं?

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 08:26 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 12:20 PM (IST)
Kisan Andolan: जानिये- क्यों लोग सोशल मीडिया पर बोले 'शर्म करो स्वरा भास्कर'
एक यूजर ने ट्वीट किया कि शर्म करो स्वरा भास्कर।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। किसान संगठनों को दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर रैली की इजाजत दी, लेकिन रैली के नाम पर गणतंत्र दिवस के दिन उपद्रवियों ने दिल्ली में जमकर उत्पात मचाया। उपद्रवियों की यह करतूत इंटरनेट मीडिया पर दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। इन सबके बीच वामपंथ व अराजकतावाद की समर्थक अभिनेत्री स्वरा भास्कर और अधिवक्ता प्रशांत भूषण की ट्विटर पर काफी किरकिरी हुई। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्वीट में टूटे दिल की तीन ईमोजी शेयर की। लोग इसे दिल्ली में हुए उपद्रव से जोड़कर जवाब देने लगे। कई लोगों ने अपने जवाब में लिखा है कि दिल्ली में हुए उपद्रव में तुम्हारा भी हाथ है।

इस पर नाराज एक यूजर ने ट्वीट किया कि शर्म करो स्वरा भास्कर, इतना सब होने के बाद तुम शांति से कैसे सो सकोगी। वहीं, शिल्पी श्रीवास्तव ने सवाल किया कि अब योगेंद्र यादव, स्वरा भास्कर, दिलजीत दोसांझ, प्रियंका चोपड़ा अब कहां हैं?

वहीं, देश के जानेमाने वकील प्रशांत भूषण ने ट्वीट किया कि किसानों से तय मार्ग का पालन करने और पूरी तरह से अहिंसक बने रहे का आग्रह है। इस तरह की हिंसा आंदोलन को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाती है।' इसके बाद प्रशांत भूषण लोगों के निशाने पर आ गए। एक उपयोगकर्ता ने ट्वीट किया कि यह सब पहले से तय था। गोविंद सिंह ने प्रशांत भूषण के ट्वीट के जवाब में लिखा कि आखिर लोग इतने हिंसक कैसे हो सकते हैं। प्रदीप कुमार ने ट्वीट किया कि मुबारक हो, गणतंत्र दिवस के दिन मोदी विरोधी उपद्रव में सफल रहे। उन्होंने पूरे देश को बदनाम किया।

बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान जमकर उपद्रव हुआ था। उपद्रवी किसान लाल किले की प्राचीर पर एक खास संगठन का झंडा तक फहरा दिया। पूरे दिन चले हिंसक प्रदर्शन के दौरान 50 से अधिक पुलिसकर्मी और किसान भी घायल हो गए हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी