Delhi Weather Update: जानिये- मानसून की विदाई के साथ करोड़ों लोगों की क्यों बढ़ने जा रही है परेशानी?

Delhi Weather Update मानसून दिल्ली-एनसीआर से 2 दिन बाद विदा हो जाएगा। दरअसल दक्षिणी पश्चिमी मानसून मानसून की विदाई भी बुधवार से शुरू हो जाएगी और इसके बाद दिल्ली से मानसून आठ अक्टूबर के आसपास विदा हो जाएगा।

By Jp YadavEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 06:05 AM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 06:05 AM (IST)
Delhi Weather Update: जानिये- मानसून की विदाई के साथ करोड़ों लोगों की क्यों बढ़ने जा रही है परेशानी?
जानिये- मानसून की विदाई के साथ करोड़ों लोगों की क्यों बढ़ने जा रही है परेशानी?

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। पिछले तीन महीने के दौरान रिकार्ड तोड़ बारिश के चलते राहत देने के साथ लोगों परेशान भी करने वाला मानसून दिल्ली-एनसीआर से 2 दिन बाद विदा हो जाएगा। दरअसल, दक्षिणी पश्चिमी मानसून मानसून की विदाई भी बुधवार से शुरू हो जाएगी और इसके बाद दिल्ली से मानसून आठ अक्टूबर के आसपास विदा हो जाएगा।

उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 35 और 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अब 11 अक्टूबर तक मौसम पूरी तरह से साफ ही रहेगा।

मंगलवार शाम दिल्ली में बादलों ने एकाएक बरसकर दिल्ली वासियों को उमस भरी गर्मी से खासी राहत दिलाई। हालांकि बुधवार से अब मौसम शुष्क ही रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 56 से 81 फीसद रहा। शाम साढ़े पांच बजे तक सफदरजंग में 0.5 मिमी बारिश रिकार्ड हुई। 

बढ़ा प्रदूषण, एयर इंडेक्स पहुंचा 100 के पार

बारिश थमते ही दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण भी फिर से बढ़ने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार गुरुग्राम को छोड़ दें तो मंगलवार को एनसीआर में सभी जगह का एयर इंडेक्स 100 के पार चला गया। हवा की गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में पहुंच गई। सफर इंडिया का कहना है कि बारिश का दौर थमने से हाल फिलहाल वायु प्रदूषण की यही श्रेणी बने रहने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर का एयर इंडेक्स दिल्ली - 115 फरीदाबाद - 180 गाजियाबाद - 128 ग्रेटर नोएडा - 150 गुरुग्राम - 99 नोएडा - 150

chat bot
आपका साथी