Weather Update: ठंड क्यों दिल्ली-एनसीआर में लेने जा रही है 'शॉर्ट ब्रेक', पढ़ें- एक सप्ताह के मौसम का हाल

Cold Weather News पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ गई है लेकिन अगले कुछ दिनों के दौरान इससे थोड़ी राहत मिलने वाली है। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा होगा।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 06:21 AM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 08:06 AM (IST)
Weather Update: ठंड क्यों दिल्ली-एनसीआर में लेने जा रही है 'शॉर्ट ब्रेक', पढ़ें- एक सप्ताह के मौसम का हाल
Cold Weather News: जानिये- क्यों दिल्ली-एनसीआर में ठंड लेने जा रही है 'शॉर्ट ब्रेक'

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ गई है, लेकिन अगले कुछ दिनों के दौरान इससे थोड़ी राहत मिलने वाली है। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा होगा, इसकी जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पहले ही दे चुका है। इस बीच स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि हवा की दिशा में बदलाव होने से बृहस्पतिवार से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। सुबह में हल्का कोहरा हो सकता है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान। अगले करीब एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

गौरतलब है कि इस साल मानसून में अधिक बारिश के बाद मौसम विशेषज्ञ ठंड भी अधिक पड़ने की संभावना व्यक्त कर चुके हैं। इसकी दिल्ली में शुरुआत भी हो चुकी है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया। इस वजह से बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्यिस कम है। लिहाजा, बुधवार इस सीजन का अब तक सबसे ठंडा दिन रहा।

उधर, मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार नवंबर के पहले पखवाड़े के आसपास के दिनों में पिछले इतना कम न्यूनतम तापमान नहीं रहा। पिछले साल 19 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस था. लेकिन वर्ष 2014 के बाद एक से 17 नवंबर के बीच पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। लिहाजा, 17 नवंबर की सुबह सात सालों में सबसे ठंडी रही।

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है। न्यूनतम तापमान सबसे कम आया नगर में 9.1 डिग्री सेल्सियस व मुंगेशपुर में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी