जानिये- दिल्ली के नामी अस्पताल में क्यों पहुंचीं 'बिग बॉस 14' फेम एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया

Bigg Boss 14 contestant Pavita Punia रअसल पवित्रा पुनिया के पापा किसी काम को अंजाम देने के दौरान अचानक ही गिर पड़े जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत ज्यादा गंभीर है। पवित्रा के पापा को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 29 Dec 2020 10:52 AM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 01:27 PM (IST)
जानिये- दिल्ली के नामी अस्पताल में क्यों पहुंचीं 'बिग बॉस 14' फेम एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया
हालात काबू में होने के बाद ही वह मुंबई के लिए रवाना होंगीं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Bigg Boss 14 contestant Pavita Punia: बिग बॉस प्रतियोगी रह चुकीं पवित्रा पुनिया एक बार फिर चर्चा में हैं, क्योंकि पवित्रा पुनिया को अपने सीरियल 'बालवीर' की शूटिंग बीच में ही छोड़कर दिल्ली आना पड़ा है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक वह दिल्ली में ही रहेंगीं। दरअसल, बिग बॉस फेम पवित्रा पुनिया के पापा किसी काम को अंजाम देने के दौरान अचानक ही गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पवित्रा के पापा को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह मेडिकल सुपरविजन में हैं। वहीं, पवित्रा यह जानकारी मिलने के बाद फिलहाल दिल्ली में हैं और अपने पापा के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। बता दें कि पिछले काफी समय से पवित्रा पुनिया टेलीविजन सीरियल 'बालवीर' की शूटिंग में व्यस्त थीं, लेकिन जैसे ही उन्हें  पापा कुशल पाल सिंह के गिरने की खबर मिली तो अचानक उन्हें मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना होना पड़ा। बताया जा रहा है कि मैक्स अस्पताल में भर्ती पवित्रा के पापा की तबीयत ज्यादा गंभीर है, ऐसे में वह यहां पर कुछ दिन रहेंगीं। हालात काबू में होने के बाद ही वह मुंबई के लिए रवाना होंगीं। इसके बाद ही बालवीर की शूटिंग जारी रख सकेंगीं।   

गौरतलब है कि टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्री पवित्रा पुनिया कुछ दिन पहले ही बिग बॉस-14 के घर से बेघर हुई हैं। शो से बाहर होने के बाद पवित्रा पुनिया ने  'बालवीर' की शूटिंग कर रही हैं। दरअसल, उनके पापा को चोट लगने की जानकारी पवित्रा को उनके दोस्तों ने दी। इसके बाद आननफानन में वह दिल्ली के निजी अस्पताल में पहुंचीं।

यहां पर बता दें कि पवित्रा पुनिया के पिता कुशल पाल सिंह दिल्ली पुलिस में अधिकारी रह चुके हैं। पिछले दोनों किसी काम के दौरान वह अचानक गिर गए। इससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। हालात की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं और उन पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी