जानिए कौन सी वीडियो देखने के बाद कुमार विश्वास ने दो बार लिखा लखनऊ-लखनऊ

कवि कुमार विश्वास इंटरनेट मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं वो अपने हर प्रशंसक के सवाल का जवाब देते हैं और लोगों का उत्साहवर्धन भी करते रहते हैं। उनके ट्विटर हैंडल के बहाने कई लोग अपना संदेश भी शासन प्रशासन तक पहुंचाते रहते हैं।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 02:57 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 02:57 PM (IST)
जानिए कौन सी वीडियो देखने के बाद कुमार विश्वास ने दो बार लिखा लखनऊ-लखनऊ
कवि कुमार विश्वास इंटरनेट मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। कवि कुमार विश्वास इंटरनेट मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं वो अपने हर प्रशंसक के सवाल का जवाब देते हैं और लोगों का उत्साहवर्धन भी करते रहते हैं। उनके ट्विटर हैंडल के बहाने कई लोग अपना संदेश भी शासन प्रशासन तक पहुंचाते रहते हैं। यदि उनका कोई समर्थक उनके ट्विटर हैंडल पर टैग करते हुए कुछ अपील करता है तो कुमार उसको जरूर जवाब देते हैं।

उनका जवाब देने का तरीका कुछ अलग तरह का होता है। मगर संदेश स्पष्ट होता है। उनके ऐसे ही एक समर्थक ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ पर 29 सेकंड का बनाया गया एक वीडियो ट्वीट किया, साथ ही कुमार को टैग करते हुए लिखा कि अगर ये पंक्तियां आप तक पहुँच जाए तो आप इसे वहाँ पहुँचाइएगा जहाँ मैं पहुँचाना चाहता हूँ उसके बाद दो सिंबल भी पोस्ट किए।

अगर ये पंक्तियां आप तक पहुँच जाए तो आप इसे वहाँ पहुँचाइएगा जहाँ मैं पहुँचाना चाहता हूँ😊

और अगर आपके दिल को छू जाए तो एक भी हाथ बंधे नहीं रहने चाहिए ।😊@DrKumarVishwas @lkouniv #Lucknow

लखनऊ लखनऊ... pic.twitter.com/gProICW0ke— Abhinaw Abhi (@AbhinawKTri) July 27, 2021

और अगर आपके दिल को छू जाए तो एक भी हाथ बंधे नहीं रहने चाहिए। Smiling face with smiling eyes

@DrKumarVishwas

@lkouniv

#Lucknow

लखनऊ लखनऊ...

लखनऊ-लखनऊ ❤️❤️🇮🇳🙏 https://t.co/CE79i0gK1N— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) July 27, 2021

इस पोस्ट को देखने के बाद कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर हैंडल पर मात्र दो शब्द लखनऊ, लखनऊ लिखे और इस वीडियो को रिट्वीट कर दिया। वीडियो को अब तक 57 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और ये सिलसिला लगातार जारी है।

इससे कुछ दिन पहले कुमार विश्वास ने अपने कवि कुटीर का एक वीडियो शेयर किया था, इस वीडियो में उनके कवि कुटीर पर चुल्हे की आग पर कढ़ाई में कुछ पकाया जा रहा था। इस वीडियो को शेयर करते हुए कुमार ने पूछा था कि देखने वाले लोग बताएं कि इसमें क्या पकाया जा रहा था। साथ ही ये भी कहा था कि मेरा पूरा परिवार शुद्ध शाकाहारी है इसलिए नानवेज बनाने खाने के शौकीन उसका अंदाजा न लगाएं। कई बार लोग कढ़ाई में मसाले आदि को देखकर उसमें नानवेज बनाए जाने का अंदाजा लगाते हैं। उनके इस वीडियो को भी हजारों लोगों ने देखा था और सैकड़ों लोगों ने अपनी-अपनी समझ के अनुसार कढ़ाई में बनाए जा रहे व्यंजन का अनुमान भी लगाया था।

chat bot
आपका साथी