जानिए महिलाओं के प्रति होने वाले सबसे ज्यादा अपराध के मामले में किस स्थान पर है दिल्ली, मुंबई और यूपी

वर्ष 2020 में यह आंकड़ा 9782 पर आया जोकि सभी शहरों में से सबसे अधिक है। मुंबई में वर्ष 2019 में 6519 आपराधिक मामले दर्ज किए थे जबकि वर्ष 2020 में 4583 मामले दर्ज हुए। बेंगलुरू में वर्ष 2019 में 3486 केस के मुकाबले 2020 में 2730 मामले दर्ज हुए।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 01:01 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 01:01 PM (IST)
जानिए महिलाओं के प्रति होने वाले सबसे ज्यादा अपराध के मामले में किस स्थान पर है दिल्ली, मुंबई और यूपी
दिल्ली व चार अन्य राज्यों की राजधानियों में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध सबसे ज्यादा हैं।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। देश की राजधानी दिल्ली व चार अन्य राज्यों की राजधानियों में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध सबसे ज्यादा हैं। चिंता का विषय है कि राजधानी दिल्ली इस श्रेणी में सबसे ऊपर है। इसके बाद मुंबई की राजधानी महाराष्ट्र, तीसरे नंबर पर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु, चौथे नंबर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और पांचवें नंबर पर राजस्थान की राजधानी जयपुर है। हालांकि 2019 के मुकाबले 2020 में केस कम दर्ज हुए हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि देश और राज्यों की राजधानियां महिलाओं के खिलाफ अपराध से मुक्त हो गई हैं।

19 बड़े शहरों में महिलाओं के साथ सबसे अधिक घटनाएं

महानगरों व देश के 19 बड़े शहरों में गत वर्ष दिल्ली में महिलाओं के प्रति सबसे ज्यादा आपराधिक घटनाएं हुई है। हालांकि वर्ष 2019 की तुलना में दिल्ली में गत वर्ष कम अपराध के मामले दर्ज हुए, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली महानगरों व देश के 19 बड़े शहरों में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में सबसे ऊपर है। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा जारी आंकड़े को देखें तो महानगरों व 19 बड़े शहरों में 2019 में दिल्ली में 12902 आपराधिक घटनाएं हुई थी।

वर्ष 2020 में यह आंकड़ा 9782 पर आया, जोकि सभी शहरों में से सबसे अधिक है। मुंबई में वर्ष 2019 में 6519 आपराधिक मामले दर्ज किए थे, जबकि वर्ष 2020 में 4583 मामले दर्ज हुए। बेंगलुरू में वर्ष 2019 में 3486 केस के मुकाबले 2020 में 2730 मामले दर्ज हुए। वहीं, लखनऊ में वर्ष 2019 में 2425 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2020 में 2636 मामले दर्ज किए गए। वहीं, जयपुर वर्ष 2019 में दर्ज 3417 की तुलना में 2020 में 2369 मामले दर्ज हुए।

लव अफेयर में यूपी में सबसे अधिक हत्याएं

एनसीआरबी के पिछले साल के आंकड़ों को देखें तो लव अफेयर में हत्या की सबसे अधिक वारदात उत्तर प्रदेश में हुई। दूसरे नंबर पर गुजरात व बिहार में 170-170, तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश में 147 व महाराष्ट्र में 116 घटनाएं हुई। आनर किलिंग की सबसे अधिक घटनाएं पंजाब, झारखंड व हरियाणा में हुई। इन तीनों राज्यों में हत्या की चार-चार वारदात हुई। मध्य प्रदेश में तीन, बिहार व आंध्र प्रदेश में दो-दो वारदात हुई। जातीय संघर्ष में सबसे अधिक सात वारदात बिहार में हुई। मध्य प्रदेश व गुजरात में तीन-तीन वारदात हुई।

राजनीतिक दुश्मनी में बिहार में सबसे अधिक हत्याएं

राजनीतिक दुश्मनी में सबसे अधिक हत्या की 16 वारदात बिहार में हुई। आंध्र प्रदेश में 6 व तमिलनाडु में पांच वारदात हुई। आपसी दुश्मनी में सबसे अधिक 599 वारदात बिहार में हुई। इसके बाद मध्य प्रदेश में 425, कर्नाटक में 410, हरियाणा में 258 व दिल्ली में 67 मामले दर्ज हुए। दहेज के कारण सबसे अधिक हत्या पश्चिम बंगाल में हुई। यहां 303 मामले दर्ज हुए। ओडिशा में 284 व बिहार में 151 घटनाएं हुई।

chat bot
आपका साथी