Weather Forecast Update 2021: बढ़ने लगी गर्मी और चढ़ने लगा पारा, जानिये- कब मिलेगा लोगों को छुटकारा

Weather Forecast Update 2021 मानसून की अक्षीय रेखा अभी हिमालय के तराई क्षेत्र में सक्रिय है। जब यह नीचे की तरफ आएगी तभी दोबारा से बारिश का दौर शुरू होगा। हालांकि इसके लिए 16 या 17 अगस्त तक का इंतजार करना पड़ेगा।

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 05:04 AM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 07:51 AM (IST)
Weather Forecast Update 2021: बढ़ने लगी गर्मी और चढ़ने लगा पारा, जानिये- कब मिलेगा लोगों को छुटकारा
Weather Forecast Update 2021: बढ़ने लगी गर्मी और चढ़ने लगा पारा, जानिये- कब मिलेगा लोगों को छुटकारा

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और उमस का दौर जारी है। रोजाना आसमान में बादल तो आंशिक रूप से छाते हैं, लेकिन बारिश नहीं होती है। उधर, दिन में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। ये हालात पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से बने हुए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो मानसून के छुट्टी पर चले जाने और बारिश थमते ही एक बार फिर से दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों के लोगों का भी गर्मी से बुरा हाल होने लगा है। उमस बढ़ रही है और तापमान चढ़ रहा है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 17 अगस्त तक मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना नहीं है। इस दौरान आंशिक रूप से बादल तो छा सकते हैं, लेकिन इससे अधिक कुछ नहीं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बृहस्पतिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने के कोई आसार नहीं है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वहीं स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि मानसून की अक्षीय रेखा अभी हिमालय के तराई क्षेत्र में सक्रिय है। जब यह नीचे की तरफ आएगी, तभी दोबारा से बारिश का दौर शुरू होगा। हालांकि इसके लिए 16 या 17 अगस्त तक का इंतजार करना पड़ेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह मंगलवार तक इस स्थिति में सुधार की भी कोई संभावना नहीं है। बुधवार को भी सुबह ही सूरज निकल गया था। दिन चढ़ने के साथ-साथ धूप भी तेज होती गई। हालांकि बीच बीच में आंशिक रूप से बादल छाए, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 50 से 83 फीसद रहा।

chat bot
आपका साथी