Monsoon Rain 2021: जानिये- क्या है ‘ब्रेक मानसून चरण’ जिसके कारण अगस्त में सिर्फ 10 दिन ही हुई दिल्ली में बारिश

Monsoon Rain 2021 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में इस साल अगस्त में सिर्फ 10 दिन ही बारिश हुई है। यह सात वर्षों में सबसे कम है जो औसत 247 मिमी से भी कम 214.5 मिमी है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 09:30 AM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 09:30 AM (IST)
Monsoon Rain 2021: जानिये- क्या है ‘ब्रेक मानसून चरण’ जिसके कारण अगस्त में सिर्फ 10 दिन ही हुई दिल्ली में बारिश
जानिये- क्या है ‘ब्रेक मानसून चरण’ जिसके कारण अगस्त में सिर्फ 10 दिन ही हुई दिल्ली में बारिश

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। सितंबर महीने का आगाज उमस भरी गर्मी से राहत और जोरदार बारिश के साथ हुआ है। बुधवार (एक सितंबर) को सुबह ही दिल्ली-एनसीआर मूसलाधार बारिश हुआ। ऐसा लगा सावन फिर लौट आया है। इस तरह की तेज बारिश ने इस साल जुलाई महीने में मानसून की सक्रियता की याद दिला दी, जब दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में घुटने तक पानी भर गया था। भरे पानी में दिल्ली में सेल्फी लेने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत तक हो गई थी।

 सिर्फ एक दिन में हुई दिल्ली में दो तिहाई वर्षा

वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में इस साल अगस्त में सिर्फ 10 दिन ही बारिश हुई है। यह सात वर्षों में सबसे कम है, जो औसत 247 मिमी से भी कम 214.5 मिमी है। इसमें से भी लगभग दो तिहाई वर्षा (138.8 मिमी) सिर्फ एक दिन यानी 21 अगस्त को दर्ज की गई थी। विशेषज्ञों ने वर्षा के इस असमान वितरण के लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया है।

एक जून से अब तक 756.4 मिमी बारिश दर्ज
राजधानी दिल्ली में अगस्त 2019 में 237 मिमी बारिश और 18 दिन बारिश हुई थी। 2018 में ऐसे 16 दिन और 2017 में 19 दिन थे। कुल मिलाकर दिल्ली में एक जून से अब तक 756.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य 523.8 मिमी बारिश होती है।

दिल्ली के चार जिलों में कम वर्षा दर्ज

गौरतलब है कि 9 से 18 अगस्त तक दिल्ली ने मानसून ब्रेक का चरण देखा, जो चार वर्ष में सबसे लंबा था। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत (Mahesh Palawat, Vice President, Skymet Weather) ने कहा कि 24 से 28 अगस्त तक दिल्ली आंशिक रूप से पुन: ब्रेक मानसून चरण में प्रवेश कर गई। मानसून की अक्षीय रेखा जब हिमालय की तलहटी के करीब पहुंच जाती है तो देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश में तेज गिरावट आती है। इसे ‘ब्रेक मानसून चरण’ कहा जाता है। इस बार दिल्ली के चार जिलों में कम वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पांच जिलों में अधिक या बहुत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि उत्तरी दिल्ली में 849.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 90 फीसद अधिक है, जबकि पूवरेत्तर दिल्ली में एक जून से 560.2 के औसत के मुकाबले 263.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो 53 फीसद कम है। जून में सामान्य बारिश 65.5 मिमी के मुकाबले 34.8 मिमी, जुलाई में, 507.1 मिमी बारिश हुई, जो कि 210.6 मिमी के औसत से लगभग 141 फीसद अधिक थी।

chat bot
आपका साथी