Gold Rate News: दाम में गिरावट के बाद सोना खरीदने का मौका, जानें- दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के रेट

Gold Rate News दिल्ली के साथ-साथ इससे सटे हरियाणा के शहरों में भी बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है जबकि चांदी का दाम भी गिरा है। ऐसे में सोना-चांदी खरीदने के दिल्ली-एनसीआर के लोगों के पास मौका है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 08:20 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 10:13 AM (IST)
Gold Rate News: दाम में गिरावट के बाद सोना खरीदने का मौका, जानें- दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के रेट
Gold Rate In Delhi & NCR 2021: सोने के दाम में गिरावट, जानिये- दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के रेट

नई दिल्ली/गुरुग्राम/फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। हिंदुओं के प्रमुख त्योहार में शुमार दीवाली में अभी समय है। दीवाली से पूर्व धरतेरस पर त्योहार पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। आम हिंदू परिवार धनतेरस पर अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार, सोना खरीदने को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन अगर आपसे पास अब भी सोना खरीदने का सुनहरा मौका आया है। दिल्ली से सटे हरियाणा में बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, जबकि चांदी का दाम भी गिरा है। ऐसे में सोना-चांदी खरीदने के दिल्ली-एनसीआर के लोगों के पास मौका है। 

गुरुग्राम से खरीदें सस्ता सोना

देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बुधवार को 22 कैरेट सोना सस्ता हुआ है। ऐसे में गुरुग्राम में 22 कैरेट सोने की कीतम 46,040 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 46, 160 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। इस लिहाज से दिल्ली से सटे गुरुग्राम 22 कैरेट गोल्ड 120 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोने का रेट गुरुग्राम 48,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।  

फरीदाबाद में आई सोने की कीमतों में गिरावट

गुरुग्राम के साथ-साथ हरियाणा के फरीदाबाद जिले में बुधवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 46,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई, जो मंगलवार को 46,100 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। फरीदाबाद में बुधवार को 22 कैरेट सोना 50 रुपे सस्ता हुआ, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 48,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

इसमें कोई शक नहीं है कि हिंदू मान्यता के मुताबिक, सोना खरीदना हमेशा अच्छा और शुभ माना जाता है। भारतीय परंपरा में सोना समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है। दिल्ली से सटे बाजारों में इन दिनों सोना खरीदने का अच्छा मौका बन रहा है। सोने का दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में आप भी चाहें तो गुरुग्राम और फरीदाबाद से सोने की घरीदारी कर सकते हैं। गौरतलब है  कि दिल्ली में बुधवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 46,250 प्रति 10 ग्राम रही, जबकि मंंगलवार को 46,550 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

Hartalika Teej 2021: हरतालिका तीज व्रत हुआ शुरू, जानिये- रात 12 बजे तक की विधि और पूजा के बारे में

kisan Andolan: कृषि कानून विरोधियों को नरेंद्र मोदी सरकार ने कैसे दिया तगड़ा जवाब, पढ़िये- पूरी स्टोरी

DDA Flat News 2021: सामने आ गई असली वजह, आखिर लोग क्यों सरेंडर कर रहे हैं डीडीए के फ्लैट

chat bot
आपका साथी