दिल्ली महिला कांग्रेस की कमान मिलने पर बोलीं अमृता, हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ूंगी

Amrita Dhawan अमृता धवन दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) की अध्यक्ष रहने के साथ-साथ दिल्ली नगर निगम की पार्षद भी रह चुकी हैं। इसके साथ वह विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 12:26 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 12:26 PM (IST)
दिल्ली महिला कांग्रेस की कमान मिलने पर बोलीं अमृता, हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ूंगी
दिल्ली महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष अमृता धवन की फाइल फोटो।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष अमृता धवन की पहली प्राथमिकता संगठन का पुनर्गठन करना और उसके साथ हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ना है। वह कहती हैं कि शीला दीक्षित सरकार के जाने के बाद से ही दिल्ली की महिलाएं स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रही हैं। उनकी आवाज, उनके सभी मुद्दे पीछे चले गए हैं। इस कमी को दूर करना भी उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

.यहां पर बता दें कि बृहस्पतिवार देर शाम पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी ने दिल्ली महिला कांग्रेस की कमान पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी से लेकर युवा महिला नेत्री अमृता धवन को सौंप दी। अप्रैल 2022 में होने वाले नगर निगम चुनाव को देखते हुए अमृता की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) की अध्यक्ष रहने के साथ-साथ निगम पार्षद भी रह चुकी हैं।

अमृता ने बताया कि मौजूदा समय में दिल्ली में महिलाओं को हर स्तर पर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस की महिला इकाई तो अभी निष्क्रिय है ही, भाजपा और आम आदमी पार्टी के महिला प्रकोष्ठ भी अधिक सक्रिय नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की महिलाओं को एक सूत्र में पिरोना और उन्हें आधी आबादी की शक्ति एवं अहमियत का एहसास कराना बहुत जरूरी है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी