जानिए देश में 100 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन लगाए जाने का दिल्ली मेट्रो ने कैसे किया प्रचार प्रसार

देश के तमाम राज्यों में इसके लिए नीतियां बनाई गई। नीतियों के अनुसार काम शुरू किया गया उस नीति के अनुसार काम करते-करते अब वैक्सीन लगाने का आंकड़ा 100 करोड़ तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को बनारस के रहने वाले को 100 करोड़वी वैक्सीन लगाई गई।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 03:45 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 03:45 PM (IST)
जानिए देश में 100 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन लगाए जाने का दिल्ली मेट्रो ने कैसे किया प्रचार प्रसार
अब इस उपलब्धि का प्रचार प्रसार करने के लिए मेट्रो ने भी कदम उठाया है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दो साल पहले देश में आई कोरोना की लहर से हर कोई वाकिफ है। कोरोना के बाद देश में इसकी वैक्सीन विकसित की गई, उसके बाद इस वैक्सीन को हर किसी को लगाने की बीड़ा उठाया गया, देश के तमाम राज्यों में इसके लिए नीतियां बनाई गई। नीतियों के अनुसार काम शुरू किया गया, उस नीति के अनुसार काम करते-करते अब वैक्सीन लगाने का आंकड़ा 100 करोड़ तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को बनारस के रहने वाले को 100 करोड़वी वैक्सीन लगाई गई।


हालांकि कुछ दिन पहले से ही केंद्र सरकार की ओर से ऐसा प्रचार किया जा रहा था कि जल्द ही देश में कोरोनावायरस से बचाव के लिए 100 करोड़ वैक्सीन की डोज लगा दी जाएगी। वो आज ही का दिन था। अब पूरे देश में 100 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। अब इस उपलब्धि का प्रचार प्रसार करने के लिए मेट्रो ने भी कदम उठाया है। मेट्रो की ओर से अपने स्टेशनों, ट्रेनों और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के अलावा आडिया विजुअल स्क्रीन के माध्यम से इसकी जानकारी भी साझा की जाएगी।

राजधानी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 100 करोड़वी वैक्सीन लगाने का काम किया गया। यहां बनारस के रहने वाले अरुण को ये वैक्सीन लगाई गई। इस मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मरीजों को डाक्‍टरों को दिखाने में कोई परेशानी न आए इस पर भी सरकार ध्‍यान दे रही है। उन्‍होंंने इंफोसिस फाउंडेशन का जिक्र करते हुए कहा कि ये संस्‍थाएं सेवा भाव से काम कर रही है। सेवा भाव के किसी भी मौके को हाथ से नहीं जाने दिया चाहिए। उन्‍होंने कहा कि ई संजीवनी की सुविधा मौजूद है। इसके अलावा और भी काम इस क्षेत्र में किए जा रहे हैं। समाज की शक्ति से हम इस लक्ष्‍य को भी जल्‍द पा सकेंगे।

chat bot
आपका साथी