दिल्ली में ट्रैक्टर परेड को लेकर सिंघु बार्डर पर बैठे किसानों में दो फाड़, मंच से भड़का रहे नेता

किसान नेताओं की ओर से मंच से किसानों को भड़काया जा रहा है। पुलिस की ओर से दिल्ली में जाने की अनुमति देने के बावजूद बैरिकेड तोड़ने तक की बात की जा रही हैं। किसान नेता सुखमिंदर सिंह ने कहा कि परेड वह रिंग रोड पर ही निकालेंगे।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 09:35 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 09:52 PM (IST)
दिल्ली में ट्रैक्टर परेड को लेकर सिंघु बार्डर पर बैठे किसानों में दो फाड़, मंच से भड़का रहे नेता
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी (पंजाब) के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू और महासचिव सरवन सिंह पंधेर

नई दिल्ली [सोनू राणा]। सिंघु बार्डर पर बैठे किसानों में अब दो फाड़ हो गई है। एक पक्ष का कहना है कि वह गणतंत्र दिवस पर पुलिस की ओर से दिए गए रूट के अनुसार, परेड निकालेंगे, जबकि दूसरे पक्ष के किसान नेताओं का कहना है कि वह पहले के रूट की तरह बाहरी रिंग रोड पर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। सोमवार सुबह किसान मजदूर संघर्ष कमेटी (पंजाब) के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू और महासचिव सरवन सिंह पंधेर के अलावा कई अन्य नेताओं ने मंच से एलान किया कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी हर हाल में रिंग रोड पर ट्रैक्टर परेड निकालेगी। कमेटी अपने रूट पर कायम है। पुलिस बेशक रोकने की कोशिश करे, लेकिन हम इसी रूट पर ही परेड निकालेंगे।

सतनाम सिंह पन्नू और सरवन सिंह पंधेर की सोमवार दोपहर के बाद दो बार पुलिस अधिकारियों के साथ हुई। इसके बाद पंधेर ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी गणतंत्र दिवस पर पहले से निर्धारित बाहरी रिंग रोड पर ही ट्रैक्टर परेड निकालेगी। परेड शांतिपूर्वक तरीके से निकाली जाएगी। परेड के दौरान 100-100 मीटर पर जत्थेबंदियों की जीप तैनात रहेंगी। उन पर स्पीकर लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से किसानों को शांति बनाने के लिए कहा जाएगा।

पंधेर ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा को भी बाहरी रिंग रोड पर आने की अपील की गई है। अगर वह आना चाहते हैं तो बाहरी रिंग रोड पर आ सकते हैं। नहीं तो पुलिस की ओर से बनाए गए रूट पर जा सकते हैं। उनका भी कार्यक्रम करने का हक है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब संयुक्त किसान मोर्चे का हिस्सा नहीं है। कानून वापस करवाना हमारा अहम मकसद है। हमारे मुद्दे सांझा हैं। पहले प्लानिंग हुई थी कि रिंग रोड पर परेड करने से नीचे नहीं मानेंगे। रविवार को पता लगा कि पुलिस ने वो रूट दिया ही नहीं जो हमने मांगा था। हम सरकारी परेड में दखल नहीं देंगे और न ही किसी स्मारक पर कब्जा करेंगे। हम शांतिपूर्वक तरीके से परेड करेंगे।

मंच से किसानों को भड़का रहे नेता

किसान नेताओं की ओर से मंच से किसानों को भड़काया जा रहा है। पुलिस की ओर से दिल्ली में जाने की अनुमति देने के बावजूद बैरिकेड तोड़ने तक की बात की जा रही हैं। किसान नेता सुखमिंदर सिंह ने कहा कि परेड वह रिंग रोड पर ही निकालेंगे। अगर पुलिस ने उन्हें नहीं जाने दिया तो वह बैरिकेड तोड़कर जाएंगे। वहीं किसान नेता सुखविंदर सिंह ने मंच से कहा कि कृषि कानून रद करवाने के लिए कोई भी कुर्बानी देनी पड़े तो हम तैयार हैं। परेड के सबसे आगे नेता रहेंगे।

खाना-पानी लेकर जाएगी ट्राली

पंधेर ने कहा कि यह परेड दो दिन तक भी चल सकती है। इसलिए पुलिस की ओर से उन्हें खाने के सामान ले जाने के लिए व पानी ले जाने के लिए अनुमति दे दी गई है। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी