Farmer Protest: यूपी गेट पर महापंचायत, अगली रणनीति पर चल रही चर्चा

रविवार को यूपी गेट पर महापंचायत का आयोजन होगा। इस महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदर्शनकारियों के साथ अन्य प्रदेशों के प्रदर्शनकारी भी शामिल होंगे। इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल होंगे।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 08:58 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 09:10 AM (IST)
Farmer Protest: यूपी गेट पर महापंचायत, अगली रणनीति पर चल रही चर्चा
महापंचायत को संबोधित करते भाकियू नेता राकेश टिकैत व अन्य नेता।

नई दिल्ली/ गाजियाबाद, जेएनएन। केंद्र के कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शनकारियों के तरफ से चल रहा धरना प्रदर्शन रविवार को भी जारी है। इस बीच रविवार को यूपी गेट पर महापंचायत का आयोजन हुआ। इस महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदर्शनकारियों के साथ अन्य प्रदेशों के प्रदर्शनकारी भी शामिल होंगे।

इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल होंगे। इस महापंचायत में अगली रणनीति पर चर्चा की जाएगी। प्रदर्शनकारियों के नेता इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। उधर मेरठ से कुछ किसान साइकिल चलाकर इसमें शामिल हुए। 

काली पट्टी बांधकर की भूख हड़ताल 

यूपी गेट स्थित धरना स्थल पर शनिवार को 11 प्रदर्शनकारी बाजू में काली पट्टी बांधकर 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे। इनकी भूख हड़ताल शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू होकर रविवार सुबह आठ बजे तक चलेगी। नेताओं के आह्वान पनर प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी बांधी थी।

हाइवे पर लगने लगे लाउडस्पीकर 

यूपी गेट स्थित धरना स्थल के आसपास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर प्रशासन द्वारा लाउडस्पीकर लगाने का काम शुरू कर दिया गया। शनिवार को जीडीए की तरफ से पहुंची टीम लाउडस्पीकर लगा रही थी। इन लाउडस्पीकरों का कनेक्शन यूपी गेट स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में किया गया है। 

कृषि कानूनों की वापसी होने तक लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी: राकेश टिकैत

वहीं, दुहाई टोल प्लाजा पर कृषि कानून विरोधी प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों का उत्साह बढ़ाने के लिए राकेश टिकैत अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों की वापसी होने तक लंबी लड़ाई लड़ेंगे। राकेश टिकैत करीब दस मिनट दुहाई में रुके। प्रदर्शनकारियों ने टोल प्लाजा से वाहनों की आवाजाही रोक दी, वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन की पूर्व जानकारी होने के चलते पुलिस को पहले से ही मौके पर तैनात किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों ने करीब तीन घंटे तक एक्सप्रेस- वे को टोल फ्री रखा। उन्होंने टोल बैरियरों को भी तोड़ दिया।

chat bot
आपका साथी