Kisan Andolan Update: किसान आंदोलन में विवादों के बीच निहंगों का एलान, छह सदस्यीय कमेटी सुझाएगी विवाद

दिल्ली के बॉर्डरों पर चले रहे किसान आंदोलन में निहंगों के द्वारा विवाद के बाद हुई महापंचायत के बाद निहंगों ने इसकी जानकारी पत्रकाराें को दी। उन्होंने बताया कि वह बॉर्डर छोड़ कर लौटने वाले नहीं हैं।मोर्चा के नेताओं पर बेवजह बयानबाजी करने व विवाद बढ़ाने का आरोप लगाया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:59 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 10:58 PM (IST)
Kisan Andolan Update: किसान आंदोलन में विवादों के बीच निहंगों का एलान, छह सदस्यीय कमेटी सुझाएगी विवाद
निहंगों ने बताया कि उनका काम केवल सुरक्षा करना है। मोर्चा के काम में वे दखल नहीं करते हैं।

नई दिल्ली [डीपी आर्य]। निहंगों ने बुधवार को हुई महापंचायत का फैसला बृहस्पतिवार शाम को सार्वजनिक किया। बार्डर से वापस नहीं जाने का एलान करते हुए निहंगों ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा और निहंगों के बीच के विवाद को सुलझाने के लिए छह सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में तीन सदस्य निहंग जत्थेदारों के व तीन सदस्य संयुक्त मोर्चा के शामिल रहेंगे। उन्होंने मोर्चा के कुछ नेताओं पर बेवजह बयानबाजी कर विवाद बढ़ाने का भी आरोप लगाया है।

निहंग जत्थेदार बाबा राजाराम सिंह व बाबा कुलविंदर सिंह ने कहा कि निहंगों ने कहा कि वे न तो मोर्चा के काम में दखल करेंगे और न ही अपने काम में किसी का दखल स्वीकार करेंगे। निहंगों का काम सुरक्षा करना है, वह सुरक्षा करते रहेंगे। अपनी संगत को छोड़कर वह कहीं जाने वाले नहीं हैं। उन्होंने साफ कहा कि बाबा अमन सिंह के जत्थे में कुछ गलत लोग घुस गए हैं, जिनके बारे में वे जल्दी ही फैसला करेंगे। इसके लिए निहंगों ने दो कमेटियों का गठन किया है। इसका नेतृत्व बाबा चड़त सिंह व बाबा कुलविंदर सिंह करेंगे।

निहंगों ने एलान किया है कि जिस गुरुद्वारे में धर्मग्रंथ बेअदबी होगी, वहां की प्रबंधक कमेटी को इसका जिम्मेदार माना जाएगा। निहंग जत्थेदारों ने कहा कि अब तक 300-400 बेअदबियां हो चुकी हैं, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने दोहराया कि जो बेअदबी के मामलों में हर बार इसी तरह का परिणाम होगा।

निहंग बोले, पुलिस आरोपी का नाम दे, हम विचार करेंगे

निहंग जत्थेदारों ने पुलिस के उस दावे का भी जवाब दिया है, जिसमें कहा गया था पुलिस के पास लखबीर हत्याकांड के कुछ आरोपितों के नाम है, जिनकी गिरफ्तारी की जाएगी। इस पर बाबा राजाराम सिंह ने कहा कि पुलिस उन्हें आरोपितों के नाम बताए। उसके बाद वे विचार करेंगे कि गिरफ्तारी दी जाएगी या नहीं।

chat bot
आपका साथी