Kisan Andolan: सिख नेताओं ने लाल किले पर उपद्रव का किया विरोध

ट्रैक्टर परेड के नाम पर उपद्रव और लाल किले की प्राचीर पर अपने संगठनों के झंडे फहराने का सिख नेताओं ने विरोध किया है। उनका कहना है कि यह मर्यादा का उल्लंघन है। उन्होंने किसान नेताओं को जिम्मेदार ठहराया अनुशासन में रहकर आंदोलन करने की सलाह दी है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 11:55 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 11:55 AM (IST)
Kisan Andolan: सिख नेताओं ने लाल किले पर उपद्रव का किया विरोध
उपद्रवियों ने लाल किले की प्राचीर पर चढ़कर वहां झंडा फहराया।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। ट्रैक्टर परेड के नाम पर उपद्रव और लाल किले की प्राचीर पर अपने संगठनों के झंडे फहराने का सिख नेताओं ने विरोध किया है। उनका कहना है कि यह मर्यादा का उल्लंघन है। इसके लिए उन्होंने किसान नेताओं को जिम्मेदार ठहराया, साथ ही किसानों को अनुशासन में रहकर आंदोलन करने की सलाह दी है।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) के पूर्व अध्यक्ष और जग आसरा गुरु ओट (जागो) के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने कहा कि आंदोलनकारी किसानों को अपने नेताओं के निर्देश का पालन करना चाहिए। इस तरह से मनमर्जी करने और अराजक होने से उनके आंदोलन को नुकसान होगा। राजधानी में इस तरह से उत्पात दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे किसी भी सूरत में सही नहीं कहा जा सकता है। लाल किले पर अराजकता गलत है। इस तरह से मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए। 

वहीं, भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि दिल्ली में जिस तरह से उत्पात मचाया गया इससे ने किसानों को ला भ है, न पंजाब को। किसानों को कुछ लोगों ने गुमराह किया। उन्हें उत्पात करने और लाल किले पर कब्जा करने के लिए उकसाया गया। इसके लिए योगेंद्र यादव और जोगेंद्र सिंह उगराहा जैसे अराजक वामपंथी नेता जिम्मेदार हैं। 

डीएसजीपीसी के उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह बाठ ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों के नेताओं ने अनुशासन में रहकर परेड निकालने की बात कही थी और सरकार व पुलिस ने उन पर विश्वास किया। कुछ शरारती तत्वों ने विश्वास तोड़कर उत्पात मचाया। लाल किले पर हुई घटना निंदनीय है।

इस घटना से सरकार की यह बात सही साबित हुई है कि इस आंदोलन के पीछे कुछ विदेशी ताकतें हैं। सिख देशभक्त कौम है। उसे बदनाम करने के लिए कुछ लोगों ने साजिश की है। गणतंत्र दिवस के दिन पूरे विश्व की नजरें भारत पर टिकी रहती हैं। उस दिन राजधानी में उत्पात मचाना बड़ी साजिश का हिस्सा है। इसकी जांच होनी चाहिए।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी