Kisan Andolan: टीकरी बार्डर पर दिल्ली पुलिस व अर्धसैनिक बल की सात कंपनियां तैनात, सख्त हुआ पहरा

यहां दिल्ली पुलिस व अर्धसैनिक बलों की करीब आठ कंपनियां तैनात हैं। लेकिन जैसे जैसे गणतंत्र दिवस की तिथि नजदीक आती जाएगी पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ती जाएगी। 26 जनवरी तक यहां करीब डेढ़ दर्जन कंपनियों की तैनाती की योजना है। यह तत्कालीन परिस्थिति के अनुसार बढ़ाई भी जा सकती है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 07:44 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 07:44 PM (IST)
Kisan Andolan: टीकरी बार्डर पर दिल्ली पुलिस व अर्धसैनिक बल की सात कंपनियां तैनात, सख्त हुआ पहरा
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर टीकरी बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है।

गौतम कुमार मिश्रा, पश्चिमी दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर टीकरी बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है। एक तरफ रोहतक रोड पर अवरोधक की दीवार जगह जगह खड़ी कर दी गई है तो दूसरी ओर पुलिसकर्मियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ाई जा रही है।

फिलहाल यहां दिल्ली पुलिस व अर्धसैनिक बलों की करीब आठ कंपनियां तैनात हैं। लेकिन जैसे जैसे गणतंत्र दिवस की तिथि नजदीक आती जाएगी पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ती जाएगी। 26 जनवरी तक यहां करीब डेढ़ दर्जन कंपनियों की तैनाती की योजना है। यह तादात तत्कालीन परिस्थिति के अनुसार बढ़ाई भी जा सकती है। 

दिल्ली से हरियाणा को जोड़ने वाले रोहतक रोड पर स्थित टीकरी बार्डर के दिल्ली वाले हिस्से में पुलिसकर्मियों ने तो हरियाणा वाले हिस्से में किसानों ने डेरा डाला हुआ है। अभी तक संख्या के लिहाज से हरियाणा की ओर अधिक लोग नजर आते थे। पुलिसकर्मियों की संख्या दिल्ली वाले हिस्से में कमोबेश शुरुआती समय से ही स्थिर बनी हुई थी। लेकिन अब धीरे धीरे दिल्ली वाले हिस्से में पुलिसकर्मियों की हलचल बढ़ रही है। अब पहले के मुकाबले यहां अधिक पुलिसबल नजर आते हैं। पुलिस ने यहां इंतजाम को कई स्तरों में बांटा हुआ है।

कुछ हिस्सों की कमान जहां अर्धसैनिक बल संभाल रहे हैं तो कुछ हिस्से दिल्ली पुलिस के हाथ में हैं। हालांकि अर्धसैनिक बलों की भी कमान दिल्ली पुलिस अधिकारियों के ही जिम्मे है।

गलियों में भी पुलिस का कड़ा पहरा 

पहले रोहतक रोड पर ही पुलिसकर्मी की नजर रहती थी। लेकिन अब आसपास की गलियों में भी पुलिसकर्मी नियमित तौर पर गश्त करते नजर आते हैं। टीकरी बार्डर के सभी बाजारों पर भी पुलिस का कड़ा पहरा है। किसी भी गतिविधि के संदेहजनक नजर आने पर पुलिसकर्मी संबंधित व्यक्ति से पूछताछ में जुटते हैं।

यदि शख्स के पास कोई सामान हो तो उसकी भी तलाशी ली जाती है। सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करते हुए पुलिस ने रोहतक रोड से मिलने वाली सभी गलियों में आवाजाही पर रोक लगाते हुए कुछ गलियों को आवागमन के लिए खोला हुआ है। यहां भी पुलिस ने बैरीकेड लगाए हुए हैं। पुलिसकर्मियों का कहना है कि स्थानीय निवासियों को होने वाली परेशानियां से हम वाकिफ हैं, लेकिन ऐसा करना जरूरी है।

अवरोधक की दीवार

रोहतक रोड पर करीब 200 मीटर के हिस्से पर पुलिस ने जगह जगह पुराने ट्रक, कंटेनर, क्रेन, जेसीबी खड़े किए हुए हैं। इनमें से कई ऐसे हैं जिनकी टायर पंक्चर है। सभी वाहन आड़े तिरछे करके रखे गए हैं। इसके अलावा जगह जगह खोखला कंक्रीट ढांचा रखा गया है। जिसे मिट्टी से भर दिया गया है। 

यह भी देखें: Fact Check: किसान आंदोलन को लेकर बीजेपी नेता के नाम से वायरल हो रही भड़काऊ चिट्ठी फेक

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी