छह वर्षो में केजरीवाल सरकार ने केवल झूठे वादे किए : आदेश गुप्ता

आदेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल की मुश्किल घड़ी में जब जनता को सरकार की सबसे ज्यादा जरूरत थी उस वक्त केजरीवाल और उनके विधायक घर से बाहर निकले तक नहीं। निश्शुल्क वाईफाई और साफ पानी का वादा जुमले साबित हुए हैं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 08:57 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 08:57 PM (IST)
छह वर्षो में केजरीवाल सरकार ने केवल झूठे वादे किए : आदेश गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षो में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को गुमराह करने और अपने झूठे वादों का भरोसा देने के अलावा कुछ नहीं किया है। नगर निगम उपचुनावों को लेकर शालीमार बाग में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूछा कि आम आदमी पार्टी को जनता वोट क्यों दे।

राजधानी में फैली गंदगी के लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार

उन्होंने कहा कि कोरोना काल की मुश्किल घड़ी में जब जनता को सरकार की सबसे ज्यादा जरूरत थी, उस वक्त केजरीवाल और उनके विधायक घर से बाहर निकले तक नहीं। निश्शुल्क वाईफाई और साफ पानी का वादा जुमले साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि शालीमार बाग में मुफ्त बिजली तो दूर यहां की झुग्गियों में बिजली तक नहीं है। आदेश गुप्ता ने दिल्ली में फैली गंदगी के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

विकास कार्यो को रोकना राज्य सरकार की नीति

उन्होंने कहा कि नगर निगम के विकास कार्यो को रोकना इस सरकार की नीति बन गई है। उन्होंने कहा कि इतने वर्षो में शालीमार बाग की सड़कें, नाली और गलियां गंदगी से भरी हैं। सफाई व शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े वादे करने वाली सरकार द्वारा शालीमार बाग में एक भी विद्यालय नहीं बनाया गया है। इस दौरान शालीमार बाग से भाजपा उम्मीदवार शुरभि जाजू, केशवपुरम जिला अध्यक्ष राज कुमार भाटिया व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुन्ना कुमार शर्मा बने हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

वहींं, हिंदू  महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा को बनाया गया है। मंदिर मार्ग स्थित महासभा के मुख्यालय में सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुना गया। अब तक वह महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री थे। इसके पहले चंद्र प्रकाश कौशिक के असामयिक निधन के बाद यह पद रिक्त था। राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों व उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि हम अखंड हिंदू राष्ट्र के निर्माण और भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने के संकल्प पर आगे बढ़ते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी