संसद में गूंजा JNU छात्रों-पुलिस के बीच भिड़ंत का मामला, BSP-कांग्रेस ने की जांच की मांग

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा फीस वृद्धि के खिलाफ सोमवार को जेएनयू कैंपस से संसद मार्ग तक का मार्च गरमा गया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 03:11 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 03:24 PM (IST)
संसद में गूंजा JNU छात्रों-पुलिस के बीच भिड़ंत का मामला, BSP-कांग्रेस ने की जांच की मांग
संसद में गूंजा JNU छात्रों-पुलिस के बीच भिड़ंत का मामला, BSP-कांग्रेस ने की जांच की मांग

नई दिल्ली, एएनआइ। देश के नामी संस्थानों में शुमार जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा फीस वृद्धि के खिलाफ सोमवार को जेएनयू कैंपस से संसद मार्ग का तक का मार्च गरमा गया है। मंगलवार को संसद में जेएनयू के छात्रों के प्रदर्शन का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया। मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस नेता टीएन प्रथापन और बहुजन समाज पार्टी के नेता दानिश अली ने सोमवार को जेएनयू छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। 

मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही में जीरो आवर नोटिस के दौरान बहुजन समाज पार्टी के नेता दानिश अली ने जेएनयू छात्रों के प्रदर्शन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज करना निंदनीय है। इस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। वहीं, कांग्रेस नेता प्रथापन ने भी पुलिस कार्रवाई के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

पुलिस पर बदसुलूकी का आरोप

जेएनयू कैंप के पास पुलिस छात्र-छात्रओं को घसीटकर भी गाड़ियों तक ले गई। इस दौरान कई लोगों को चोटें भी आई हैं। जेएनयू छात्र-छात्रओं ने आरोप लगाया है कि उनको रोकने के दौरान पुलिस ने उनसे बदसुलूकी की। जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आयिशी घोष ने महिला पुलिसकर्मियों पर बदसुलूकी का आरोप लगाया। वहीं एक छात्र का आरोप है पुलिस ने उन्हें बैरिकेड से ढकेल दिया, जिससे उनका सिर फट गया।

AAP पुलिस पर लगाया लाठी चार्ज करने का आरोप

AAP ने जेएनयू के छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किए जाने का आरोप लगाया है। इसकी कड़ी निंदा करते हुए पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि जेएनयू के छात्रों पर लाठी चार्ज करना, उनका सर फोड़ देना, लहूलुहान कर देना, क्या यही दिल्ली पुलिस की मानवता है? वकीलों ने पीटा था, तो वर्दी की इज्जत याद आ रही थी। क्या ऐसी घटनाओं से वर्दी दागदार नही होती? इससे पहले भी सिंह ने जेएनयू छात्रों का समर्थन करते हुए हॉस्टल की फीस वृद्धि को गलत बताया था।

पुलिस छावनी में तब्दील रहा नई दिल्ली जिला

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र-छात्रओं द्वारा जेएनयू से संसद तक मार्च निकालने की सूचना पर सोमवार को सुबह ही नई दिल्ली जिले को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। संसद भवन के चारों तरफ की सड़कों पर जगह-जगह बैरीकेड लगा वहां भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के अलावा पैरा मिलिट्री की तैनाती कर दी गई। पहले तो छात्र-छात्रओं को जेएनयू में ही रोकने की कोशिश की गई। लेकिन छोटे-छोटे समूहों में वहां से बाहर निकलने में कामयाब हो गए। हजारों की संख्या में छात्र छात्रएं मार्च निकालते हुए जोरबाग मेट्रो स्टेशन तक पहुंच गए। छात्रों के पुलिस मुख्यालय पहुंचने के अंदेशे के चलते यहां भी फोर्स बुला लिया गया  

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी