कोरोना नियमों की अनदेखी से जेएनयू की बढ़ी चिंता, छात्रों व कर्मचारियों को जारी किया सर्कुलर

जेएनयू प्रशासन ने एक बार फिर कोविड-19 को लेकर दिशानिर्देश जारी किया है। जिसमें जिक्र है कि शारीरिक दूरी का पालन एवं मास्क अनिवार्य है। आरोग्य सेतु एप मोबाइल में इंस्टाल होना चाहिए। छात्रों से समूह में इक्टठा ना होने की गुजारिश की गई है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 06:47 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 06:47 PM (IST)
कोरोना नियमों की अनदेखी से जेएनयू की बढ़ी चिंता, छात्रों व कर्मचारियों को जारी किया सर्कुलर
जेएनयू प्रशासन ने एक बार फिर कोविड-19 को लेकर दिशानिर्देश जारी किया है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों की परिसर वापसी का नौवां चरण सोमवार से शुरू हुआ। जिसके तहत पीएचडी अंतिम वर्ष के छात्रों को परिसर में प्रवेश की इजाजत दी गई है। हालांकि छात्रों की संख्या बढ़ते ही कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन नहीं होने की शिकायतें भी बढ़ गई है। लिहाजा, जेएनयू प्रशासन ने एक सर्कुलर जारी कर छात्रों, कर्मचारियों को चेताया है। कहा गया है कि परिसर में कुछ लोग कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। यह चिंता का विषय है। परिसर में कोरोना संक्रमण के मामले ना बढ़े इसके लिए जरूरी है कि सभी लोग सतर्क रहें।

जेएनयू के उच्च पदाधिकारी ने बताया कि विगत कुछ दिनों से धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शन से मनाही नहीं लेकिन छात्र बिना मास्क के दिखाई देते हैं। शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा है। इसे लेकर बहुत जल्द विभिन्न छात्र संगठनों के पदाधिकारियों से बैठक भी की जा सकती है।

इस बीच जेएनयू प्रशासन ने एक बार फिर कोविड-19 को लेकर दिशानिर्देश जारी किया है। जिसमें जिक्र है कि शारीरिक दूरी का पालन एवं मास्क अनिवार्य है। आरोग्य सेतु एप मोबाइल में इंस्टाल होना चाहिए। छात्रों से समूह में इक्टठा ना होने की गुजारिश की गई है।

 जेएनयू छात्रों ने राम मंदिर निर्माण के लिए अर्पित की निधि

वहीं, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय इन दिनों राममय है। अलग-अलग टोलियों में छात्रों का समूह उत्साह के साथ निधि समर्पण अभियान में लगा है। कहीं ढाबों पर तो, कहीं छात्रावास में यह अभियान चलाया जा रहा है। बड़ी संख्या में छात्र निधि अर्पण कर रहे हैं। मंदिर की भव्यता को लेकर भी छात्रों में काफी जिज्ञासा है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जेएनयू इकाई के अध्यक्ष शिवम चौरसिया ने बताया कि 27 फरवरी तक यह अभियान चलेगा। छह टोलियां बनाकर विवि के उत्तर गेट, साबरमती ढाबा व सभी छात्रावास समेत विभिन्न स्कूलों में जाकर निधि संग्रह किया गया। छात्र-छात्राएं अपनी श्रद्धा से अर्पणकर रहे हैं। छात्र मंदिर कब तक बन जाएगा। कितना भव्य होगा आदि के बारे में जानने में उत्सुकता दिखा रहे हैं। बकौल शिवम चौरसिया अयोध्या में भव्य राम मन्दिर का निर्माण हो रहा है। यह आज की पीढ़ी के लिए सौभाग्य और गर्व का विषय है।

chat bot
आपका साथी