हिंदू धर्म अपनाते ही वसीम रिजवी ने कहा कि आज के दिन से शुरू हो रही मेरी नई कहानी

मैंने मोहम्मद के चरित्र पर किताब लिखी तो मुझको इस्लाम से निकाल दिया गया। मेरे सिर कलम करने पर इनाम रखे गए हैं। मैं पढा है कि सनातन धर्म पहला धर्म है यहां इंसान पाए जाते हैं। भेड़िये नही इसलिए ही सनातन धर्म अपनाया है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 12:44 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 12:44 PM (IST)
हिंदू धर्म अपनाते ही वसीम रिजवी ने कहा कि आज के दिन से शुरू हो रही मेरी नई कहानी
सनातन धर्म अपनाने के बाद जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी पर पुष्प वर्षा करते यति नर सिंहानंद सहित अन्य लोग

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। वसीम रिजवी से जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी बनने के बाद कहा कि आज के दिन से ही मेरी कहानी शुरू होती है। मैंने श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर बनने की मांग को लेकर संघर्ष किया था। आज के दिन बाबर द्वारा श्री राम जन्मभूमि पर किए गए अतिक्रमण का सफाया हुआ था, हिंदुओं के लिए आज का दिन खुशी का दिन है। इसलिए मैंने आज के दिन सनातन धर्म अपनाया है।

मेरा गुनाह इतना है कि मैं सवाल पूछता हूं, इस्लाम मे सवाल पूछने की इजाजत नही है। पाकिस्तान में हिंदू की हत्या होती है तो मुस्लिम सेल्फी बनाने हैं,ये शर्म की बात है। मैंने मोहम्मद के चरित्र पर किताब लिखी तो मुझको इस्लाम से निकाल दिया गया। मेरे सिर कलम करने पर इनाम रखे गए हैं। मैं पढा है कि सनातन धर्म पहला धर्म है, यहां इंसान पाए जाते हैं। भेड़िये नही, इसलिए ही सनातन धर्म अपनाया है। ये मेरा स्वेच्छा से लिया गया धार्मिक फैसला है।

chat bot
आपका साथी