Jessical Lal murder: 14 साल उम्र कैद काटने के बाद मनु हुआ जेल से रिहा

जेसिका लाल हत्‍याकांड में उम्र कैद की सजा काट रहे मनु शर्मा को मंगलवार को सेंटेंस रिव्यू बोर्ड ने सजा में रियायत दे दी है। उसकी सजा माफी करते हुए उसे रिहा कर दिया गया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 04:10 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 04:32 PM (IST)
Jessical Lal murder: 14 साल उम्र कैद काटने के बाद मनु हुआ जेल से रिहा
Jessical Lal murder: 14 साल उम्र कैद काटने के बाद मनु हुआ जेल से रिहा

नई दिल्‍ली  [गौतम कुमार मिश्रा]। बहुचर्चित जेसिका लाल हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मनु शर्मा को जेल से सोमवार को छोड़ दिया गया। पिछले दिनों हुई सेंटेंस रिव्यू बोर्ड की बैठक के बाद उपराज्यपाल ने मनु शर्मा की रिहाई पर अंतिम मुहर लगाई थी। इस प्रक्रिया में 18 अन्य कैदियों को छोड़ने का आदेश दिया गया था।

14 वर्ष की सजा काट चुका है मनु

मनु आजीवन कारावास के तहत जेल में 14 वर्ष की सजा काट चुका था। इसके पहले मनु की सजा माफी को लेकर सेंटेंस रिव्यू बोर्ड पांच बार अर्जी लगाई गई थी, लेकिन हर बार मनु के नाम को लेकर यह कहकर फैसला टाल दिया जाता था कि इस पर अब अगली बैठक में विचार किया जाएगा, लेकिन इस बार का मामला मनु के पक्ष में रहा।

पहले सेमीओपन फिर ओपन जेल में था बंद

14 वर्ष तक जेल में सजा काट चुके मनु का आचरण जेल में ठीक था। उसके अच्छे आचरण के आधार पर पहले उसे सेमीओपन जेल में रखा गया। सेमीओपन वह जेल होता है जहां कैदियों को जेल परिसर में कहीं भी आने जाने की आजादी रहती है। बाद में जब तिहाड़ में ओपन जेल का प्रावधान तिहाड़ में हुआ तो वहां भी मनु ने अपने आचरण के आधार पर जगह बना ली। ओपन जेल में रहने वाले कैदियों को जेल परिसर से बाहर जाने की तय समय के लिए आजादी दी जाती है।

कैदियों को कानूनी सहायता कराता था उपलब्‍ध

जेल में मनु ने कैदियों द्वारा निकाले जाने वाले मासिक पत्रिका का संपादन भी किया था। इसके अलावा जेल में वह कैदियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराता था। वहीं खेल गतिविधियों को लेकर मनु की जेल में खासी दिलचस्पी रहती थी।

24 साल की उम्र की थी हत्या

दक्षिणी दिल्ली के रेस्टोरेंट में 29 अप्रैल, 1999 को मनु ने जेसिका लाल की हत्या पिस्टल से गोली चलाकर की थी। वर्ष 2006 में दिल्ली हाई कोर्ट ने मनु को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। मनु के पिता विनोद शर्मा हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वारदात के समय मनु शर्मा की उम्र महज 24 वर्ष की थी।

chat bot
आपका साथी